ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
व्यापार

चिप की कमी और कोरोना संक्रमण के प्रसार से किया की बिक्री छह फीसदी घटी

सोल| वैश्विक स्तर पर जारी चिप की कमी तथा कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रसार की वजह से दक्षिण कोरिया की दूसरी सबसे बड़ी वाहन निर्माण कंपनी किया मोटर्स की जनवरी में बिक्री छह फीसदी घट गयी।

कंपनी द्वारा जारी वक्तव्य के मुताबिक गत साल जनवरी में उसके 2,25,733 वाहनों की बिक्री हुई थी लेकिन इस साल आलोच्य माह में उसकी बिक्री 5.7 प्रतिशत घटकर 2,12,819 इकाई रह गयी।

गत साल जनवरी की तुलना में सालाना आधार पर इस साल जनवरी में दक्षिण कोरिया में किया वाहन की बिक्री 41,481 वाहन से 11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 37,038 इकाई तथा निर्यात 1,84,252 वाहन से 4.6 प्रतिशत घटकर 1,75,781 इकाई रह गया।

वार्षिक आधार पर 2020 में किया ने 2.61 मिलियन वाहन बेचे थे, जो 2021 में 6.5 प्रतिशत बढ़कर 2.78 मिलियन के आंकड़े पर पहुंच गये।

किया का कहना है कि चित की लगातार कमी तथा कोरोना वायरस के नसये वैरिएंट के प्रसार से गत माह उसकी बिक्री प्रभावित हुई है। कपनी ने कहा है कि वह उत्पादन शेड्यूल में बदलाव करके चिप की कमी के उत्पादन पर पड़ने वाले प्रभाव को कम करने की कोशिश करेगी।

गत साल सितंबर में किया के वाहन उत्पादन क्षमता में तेजी आयी थी और कंपनी अब भारतीय संयंत्रों में तीन शिफ्ट की प्रणाली लागू करेगी तथा बिक्री को बढ़ाने के लिए पहली तिमाही में नये मॉडल लांच करेगी।

Related Articles

Back to top button