Breaking
पलक झपकते पार करते बाइक… मॉडिफाइड कर 5000 में करते थे सेल, पुलिस ने 3 को दबोचा 3000 KM और 50 ठिकानों पर छापेमारी, क्राइम ब्रांच ने दिल्ली-UP से 11 हथियार तस्करों को दबोचा अश्लील वीडियो मामले में फंसे प्रज्वल रेवन्ना के पिता एचडी रेवन्ना गिरफ्तार, कोर्ट से अग्रिम जमानत या... सूरत, खजुराहो, इंदौर और अब पुरी… INDIA गठबंधन की चार सीटों पर ऐसे हुआ खेल मैंने सिगरेट पीना छोड़ दिया, वो भी… संजय लीला भंसाली पर फरदीन खान का बड़ा खुलासा T20 World Cup: हार्दिक पंड्या-जसप्रीत बुमराह को छोड़िए, रोहित शर्मा ने टीम इंडिया को असली टेंशन दे द... 7 मई को इन शहरों में बंद रहेंगे बैंक, यहां देख लीजिए पूरी लिस्ट जेम्स बांड बनना हुआ आसान! जासूसी के लिए यूज करें ये बेस्ट डिवाइस फिलिस्तीन का समर्थन करने पर जिन छात्रों के खिलाफ हुआ एक्शन, ईरान ने दिया उन्हें खुला ऑफर बार-बार पिज्जा-पास्ता खाने की हो रहा है क्रेविंग, इन विटामिन की हो सकती है कमी!

भारत की ऐसी जगहें जो रात में और भी खूबसूरत नजर आती हैं

भारत एक बेहद ही खूबसूरत देश है | यहां बहुत से ऐसे पर्यटन स्थल हैं जिन्हें देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं | भारत में कुछ जगहें ऐसे भी हैं जो रात में और भी खूबसूरत लगती है |

गोल्डन टेम्पल, अमृतसर   :  स्वर्ण मंदिर की सुंदरता देखने के लिए रात से बेहतर कोई समय नहीं है | ये भारत के सबसे खूबसूरत स्मारकों में से एक है | ये सूर्यास्त के बाद और अधिक सुंदर लगता है |

अम्बा विलास पैलेस, मैसूर : मैसूर का दौरा करते समय मैसूर के महल को जरूर देखें | ये अंधेरे में चमकता है | ऐसा इसलिए है क्योंकि संरचना 100,000 से अधिक रोशनी से जगमगाती है | इसलिए अंधेरे में देखने के लिए ये सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है | ये भारत का सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल है |

ताजमहल, आगरा  : ताजमहल की सुंदरता लोगों को आज भी अपनी ओर आकर्षित करती है | रात को चांद की रोशनी में संगमरमर के इस मकबरे की खूबसूरती और भी बढ़ जाती है | इसकी सुंदरता किसी का भी मंत्रमुग्ध कर देगी |

हर की पौड़ी, हरिद्वार  : हरिद्वार और ऋषिकेश की यात्रा करने वालों के लिए प्राथमिक आकर्षणों में से एक है हर की पौड़ी | रात के समय जगमगाते दिये और गंगा आरती इस जगह की खूबसूरती को और भी बढ़ा देते हैं |

विक्टोरिया मेमोरियल, कोलकाता : कोलकाता को सिटी ऑफ जॉय भी कहा जाता है | कोलकाता में विक्टोरिया मेमोरियल एक बेहद प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है | हरे-भरे घास के मैदानों के बीच बसा ये संगमरमर का स्मारक बेहद खूबसूरत है | वैसे तो दिन में ये जगह बेहद खूबसूरत लगती है लेकिन रात होते है इसकी सुंदरता और भी बढ़ जाती है |

मरीन ड्राइव, मुंबई : मरीन ड्राइव, क्वीन्स नेकलेस के नाम से भी मशहूर है | लोग अक्सर रात को यहां घूमना पसंद करते हैं | रात के समय ये जगह बहुत सुंदर लगती है | ये मशहूर पर्यटन स्थल है | अगर आप मुंबई घूमने जा रहे हैं तो आपको यहां जरूर जाना चाहिए |

पलक झपकते पार करते बाइक… मॉडिफाइड कर 5000 में करते थे सेल, पुलिस ने 3 को दबोचा     |     3000 KM और 50 ठिकानों पर छापेमारी, क्राइम ब्रांच ने दिल्ली-UP से 11 हथियार तस्करों को दबोचा     |     अश्लील वीडियो मामले में फंसे प्रज्वल रेवन्ना के पिता एचडी रेवन्ना गिरफ्तार, कोर्ट से अग्रिम जमानत याचिका खारिज     |     सूरत, खजुराहो, इंदौर और अब पुरी… INDIA गठबंधन की चार सीटों पर ऐसे हुआ खेल     |     मैंने सिगरेट पीना छोड़ दिया, वो भी… संजय लीला भंसाली पर फरदीन खान का बड़ा खुलासा     |     T20 World Cup: हार्दिक पंड्या-जसप्रीत बुमराह को छोड़िए, रोहित शर्मा ने टीम इंडिया को असली टेंशन दे दी     |     7 मई को इन शहरों में बंद रहेंगे बैंक, यहां देख लीजिए पूरी लिस्ट     |     जेम्स बांड बनना हुआ आसान! जासूसी के लिए यूज करें ये बेस्ट डिवाइस     |     फिलिस्तीन का समर्थन करने पर जिन छात्रों के खिलाफ हुआ एक्शन, ईरान ने दिया उन्हें खुला ऑफर     |     बार-बार पिज्जा-पास्ता खाने की हो रहा है क्रेविंग, इन विटामिन की हो सकती है कमी!     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें