ब्रेकिंग
NEET Paper Leak Case: सीबीआई का बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड शुभम खैरनार के पास 27 अप्रैल को ही पहुंच गय... Delhi Auto-Taxi Strike: दिल्ली में 21 से 23 मई तक ऑटो-टैक्सी की महाहड़ताल; जानें क्यों बंद रहेंगे कम... Moradabad Sonu Murder Case: मुरादाबाद के चर्चित सोनू हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मंगेतर समेत ... पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े तो झारखंड के सरकारी टीचर ने अपनाई अनोखी राह, बाइक छोड़ घोड़े से पहुंचे जनगण... बिजनौर धर्मांतरण मामला: रोजगार के बहाने श्रीनगर ले जाकर नाबालिग को पढ़वाया कलमा; पूर्व सांसद के साथ ... Twisha Sharma Case: 'I Am Trapped' मौत से ठीक पहले ट्विशा का आखिरी मैसेज; कजिन और मौसी ने किए रोंगटे... West Bengal Politics: ममता बनर्जी अपने बूथ पर भी हारीं, उनका सियासी करियर खत्म; मुख्यमंत्री शुभेंदु ... Bird Flu in Maharashtra: महाराष्ट्र के नंदुरबार में बर्ड फ्लू का पहला संदिग्ध ह्यूमन केस; कर्मचारियो... Katni-Maihar Highway Accident: मैहर जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्राली को ट्रक ने 3 बार मारी टक्क... Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा मौत मामले में सामने आए 2 संदेहास्पद CCTV फुटेज, शव नीचे लाते दिखे प...
उत्तरप्रदेश

जहुराबाद विधानसभा सीट: सपा से बागी हुई शादाब फातिमा को BSP ने बनाया प्रत्याशी

गाजीपुर: बहुजन समाज पार्टी ने गाजीपुर की जहुराबाद विधानसभा सीट से आखिरकार सैयदा शादाब फातिमा को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। इसकी घोषणा आज शनिवार को दिन में बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद डॉ० अशोक सिद्धार्थ ने बसपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के सामने की। उन्होंने बताया कि वर्तमान हालातों को देखते हुए पुराने प्रत्याशी बुझारत राजभर को पार्टी ने वापस ले लिया है और अब जहुराबाद विधानसभा से बहुजन समाज पार्टी की प्रत्याशी पूर्व में समाजवादी पार्टी की मंत्री रही सैयदा शादाब फातिमा होंगी।

मीडिया के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अफजाल अंसारी बहुजन समाज पार्टी के सांसद हैं और वह निश्चय ही बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशियों के लिए आगे आएंगे। वहीं सैयदा फातिमा ने बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद खुशी जाहिर की। उन्होंने राष्ट्रीय महासचिव अशोक सिद्धार्थ के साथ बसपा सुप्रीमो मायावती का धन्यवाद ज्ञापित कर पत्रकारों के सवाल के जवाब में बताया कि वे अब बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर जहुराबाद विधान सभा में चुनाव लड़ने जा रही हैं।

उन्होंने ओमप्रकाश राजभर के दिए बयान पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि अब वक्त बताएगा कि कौन वोट कटवा है और कौन मुड़ी कटवा है, उन्होंने बताया कि पिछले चुनावों में हमने राजभर को 30 हजार से ज्यादा वोट से हराया था और इस बार भी हराउंगी। उन्होंने दावा किया कि क्षेत्र में उन्होंने कार्य किया है और उसी के दम पर चुनाव लड़ूंगी, और बसपा को भारी अंतर से जीतूंगी।

Related Articles

Back to top button