ब्रेकिंग
Raipur Crime News: आमापारा में विवाद के बाद पार्षद की कार पर हमला! CCTV फुटेज खंगाल रही कोतवाली पुलि... MP Railway Special Train: त्योहारी सीजन में रेलवे का तोहफा; महू-इंदौर-रीवा स्पेशल ट्रेन शुरू, 10 ट्र... Chhattisgarh Crime News: जांजगीर में पुलिस विवेचना पर उठे सवाल! निर्दोष को जेल भेजने के मामले में SP... Western UP Politics: 2027 के चुनाव से पहले मुस्लिम नेतृत्व पर घमासान, जानिए क्या है सपा की नई रणनीति... Pakistan Terror Link in Panchkula Firing: ड्रग्स तस्करी, हवाला और टेरर फंडिंग का हुआ बड़ा खुलासा, जि... Hisar Police Action: होटल 999 और होटल राज पर पुलिस का छापा, एसपी सिद्धांत जैन ने दी सख्त चेतावनी Chandigarh Crime News: टैक्सी लूट और हत्या के मामले में बड़ी सफलता, सेक्टर-56 के जंगल से दबोचे गए दो... Dementia and Alzheimer News: भूलने की बीमारी को न करें नजरअंदाज, पीजीआई में जल्द शुरू होगा खास बॉडी-... Haryana Khap/Panchayat News: मंत्री रणबीर गंगवा की ससुराल वाले गांव में पंचायत का बड़ा फैसला, एक ही ... Chandigarh News: रेजिडेंशियल और इंडस्ट्रियल बदलाव पर जनता की कड़ी आपत्ति, मास्टर प्लान की प्रक्रिया ...
लाइफ स्टाइल

सैमसंग गैलेक्सी S22 Ultra समेत भारत में तीन फोन लॉन्च

सैमसंग ने भारत में अपनी गैलेक्सी एस 22 सीरीज को पेश कर दिया है इस सीरीज के तहत तीन स्मार्टफोन आते हैं, जो सैमसंग गैलेक्सी एस 22, सैमसंग गैलेक्सी एस 22 प्लस और सैमसंग गैलेक्सी एस 22 अल्ट्रा को पेश किया है कंपनी ने पहली बार एस पेन को इस सीरीज के साथ पेश किया है, जो स्क्रीन पर लिखने में मदद करता है सैमसंग गैलेक्सी नोट सीरीज के साथ एस पेन को लॉन्च किया था और वह उसकी पहचान था सैमसंग ने एस 22 सीरीज में स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 का इस्तेमाल किया है

सैमसंग गैलेक्सी एस 22 की शुरुआती कीमत 72999 रुपये (8GB RAM + 256GB),जबकि दूसरे वेरियंट की कीमत 76999 रुपये (8GB + 256GB) है वहीं सैमसंग गैलेक्सी एस 22 प्लस की शुरुआती कीमत 84999 (8GB + 128GB) रुपये है, जबकि दूसरे वेरियंट की कीमत 88999 रुपये (8GB + 256GB)है सैमसंग गैलेक्सी एस 22 अल्ट्रा की शुरुआती कीमत 1,09,999 रुपये है, जिसमें 12 जीबी रैम और 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलती है, वहीं एक 512 जीबी स्टोरेज का भी वेरियंट है, जिसकी कीमत 118999 रुपये है

सैमसंग गैलेक्सी एस 22 के स्पेसिफिकेशन- सैमसंग गैलेक्सी एस 22 स्मार्टफोन में 6.1 इंच का फुल एचडी प्लस डायनेमिक एमोलेड 2एक्स डिस्प्ले दिया गया है, जो वेरिएबल रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा और 48–120Hz तक को सपोर्ट कर सकता है. स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए विकटस का ग्लास इस्तेमाल किया गया है. यह फोन स्नैपड्रेगन 8 जेन 1 चिपसेट पर काम करता है. इसमें बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जिसमें प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का है. साथ ही 10 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है

सैमसंग गैलेक्सी एस 22+ के स्पेसिफिकेशन- सैमसंग गैलेक्सी S22+ के फीचर्स सैमंसग गैलेक्सी एस 22 के जैसे ही हैं. इसमें भी स्नैपड्रेगन 8 जेन 1 का इस्तेमाल किया है. अंतर की बात करें तो इसमें 6.6 इंच का फुल एचडी प्लस डायनामिक एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है इसमें 4500 एमएएच की बैटरी मिलती है. यह वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है.

सैमसंग गैलेक्सी एस 22 अल्ट्रा के स्पेसिफिकेशन- सैमसंग गैलेक्सी S22 Ultra के फीचर्स की बात करें तो इसमें बैक पैनल पर क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें प्राइमरी कैमरा 108 मेगापिक्सल का है जबकि 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस दिया गया है साथ ही इसमें 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस दिया गया है चौथा कैमरा भी 10 मेगापिक्सल का है इस फोन में 40 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है

Related Articles

Back to top button