ब्रेकिंग
कलेसर क्षेत्र में जंगली हाथियों का उत्पात, आम के बाग में घुसकर पेड़ों को पहुंचाया भारी नुकसान हरियाणा के सरकारी स्कूलों में सप्ताह में एक दिन अनिवार्य हुआ राज्य-गीत, शिक्षा निदेशालय ने जारी किए ... 'टीबी मुक्त भारत ऐप' पंजीकरण में हरियाणा ने देश में हासिल किया दूसरा स्थान, मुख्य सचिव की बैठक में ख... रोहतक पुलिस का बड़ा अभियान, शराब पीकर गाड़ी चलाने पर 60 चालान और 246 लोग डिटेन सोनीपत की रेलवे हाईराइज सोसायटी में दुखद घटना, 7वीं मंजिल से कूदकर 25 वर्षीय युवती ने की खुदकुशी अंबाला में मंत्री अनिल विज के आवास का घेराव करने पहुंचे सैकड़ों रोडवेज कर्मचारी, खुद ज्ञापन लेने बीच... मोहन लाल कौशिक बने 'हरियाणा ब्यूरो ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज' (HBPE) के नए चेयरमैन, वित्त विभाग ने जारी... Haryana Valuers Conduct Code: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला! जमीनों के मूल्यांकनकर्ताओं के लिए नई आचार... Fatehpur Road Accident News: सीएम योगी की VIP ड्यूटी पर जा रहे हेड कांस्टेबल की भीषण हादसे में मौत, ... Hathras Copper Theft News: हाथरस में 52 लाख का कॉपर गबन! SOG और पुलिस ने गिरोह के 6 बदमाशों को दबोचा...
खेल

NZ vs SL : गॉले टेस्ट में श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को दिए झटके पर झटके

गॉल : श्रीलंकाई स्पिनरों ने अपना दबदबा बनाकर न्यूजीलैंड को पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के तीसरे दिन शुक्रवार को यहां करारे झटके दिये और चाय के विश्राम तक उसका स्कोर छह विकेट पर 124 रन कर दिया। श्रीलंका ने न्यूजीलैंड के 249 रन के जवाब में अपनी पहली पारी में 267 रन बनाकर 18 रन की बढ़त हासिल की। इस तरह से न्यूजीलैंड की टीम अब उससे 106 रन आगे हो गयी है। न्यूजीलैंड की टीम ने दूसरे सत्र में पांच विकेट गंवाये जिसमें कप्तान केन विलियमसन और रोस टेलर भी शामिल हैं। इस सत्र में श्रीलंका ने अपने तीनों स्पिनरों का उपयोग किया। बायें हाथ के स्पिनर लेसिथ इंबुलदेनिया ने न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को परेशानी में रखा। उन्होंने विलियमसन (चार) को मिडऑन पर कुसाल परेरा के हाथों कैच कराया और फिर अगले ओवर में टेलर (तीन) को पवेलियन भेजा। अकिला धनंजय भी पीछे नहीं रहे।

टॉम लैथम (45) ने उनकी गेंद पर गली में खड़े लाहिरू तिरमाने को कैच दिया। हेनरी निकोल्स 25 रन के निजी योग पर निरोशन डिकवेला से मिले जीवनदान का फायदा नहीं उठा पाये इस स्कोर में केवल एक रन जोड़कर डिसिल्वा के अगले ओवर में दूसरी स्लिप में खड़े कुसाल मेंडिस को कैच दे बैठे। इंबुलदेनिया ने मिशेल सैंटनर को सीमा रेखा पर कैच कराकर अपना तीसरा विकेट लिया। चाय के विश्राम के समय बीजे वाटलिंग 20 रन पर खेल रहे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button