ब्रेकिंग
शहडोल हादसा: निर्माणाधीन मकान की छत गिरी, 3 मजदूर घायल; 2 की हालत गंभीर दतिया में भाजपा की मुसीबत: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद उपजे विरोध और डैमेज कंट्रोल की रणनीति इंदौर में 'माय यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026': सीएम मोहन यादव बोले- वर्ष 2027 होगा युवा शक्ति को समर... बाबा महाकाल के खजाने का सच: करोड़ों की संपत्ति, बेशकीमती जमीन और लाखों श्रद्धालुओं की आस्था दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा की समर्थकों से शांति की अपील, कहा- 'पार्टी का फैसला सर्वोपरि' Vietnam Boat Accident: वियतनाम में भारतीय पर्यटकों के साथ बड़ा हादसा, बचाव अभियान जारी नरोत्तम मिश्रा को टिकट न मिलने पर कैलाश विजयवर्गीय की दो टूक, कहा- आशुतोष तिवारी भारी मतों से जीतेंग... दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने पर भाजपा में घमासान, समर्थकों का प्रदर्शन और पथराव MP Crime News: लवकुशनगर में 8वीं के छात्र के साथ कुकर्म, आरोपी सरकारी कर्मचारी सलाखों के पीछे मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे पर चढ़कर युवक ने कोतवाल को दी वर्दी उतरवाने की धमकी, वीडियो व...
विदेश

शादी समारोह में हुआ आत्मघाती धमाका, 63 लोगों की मौत, 182 घायल

काबुलः अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में शनिवार रात को एक शादी समारोह में आत्मघाती बम हमले में कम से कम 63 लोग मारे गए ओर 182 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी हैं। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नसरत रहीमी ने बताया कि घायलों में महिलाएं एवं बच्चे शामिल हैं। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि शादी में 1,000 से अधिक लोग आमंत्रित थे, जिससे चलते ऐसी आशंका जताई जा रही है कि यह इस साल काबुल में अब तक का सबसे वीभत्स हमला हो सकता है। तालिबान और इस्लामिक स्टेट दोनों ही काबुल में हमले करते रहते हैं।

प्रत्यक्षदर्शी गुल मोहम्मद ने बताया कि विस्फोट उस मंच के पास हुआ जहां संगीतकार थे और वहां मौजूद सभी युवा, बच्चे और बाकी लोग मारे गए। हमले में घायल हुए एक व्यक्ति मोहम्मद तूफान ने बताया कि कई मेहमान मारे गए। हमले में बचे अहमद ओमीद ने बताया कि कई लोग मारे गए और जख्मी हो गए। मैं दूसरे कमरे में दूल्हे के साथ था जब हमने धमाके की आवाज सुनी और मैं किसी को ढूंढ नहीं पाया। सभी लोग हॉल के आसपास पड़े हुए थे।
एक स्थानीय अस्पताल के बाहर हमले में मारे गए एवं जख्मी हुए लोगों के परिजन जोर-जोर से रो रहे थे। अल्पसंख्यक शिया हजारा समुदाय का घर कहे जाने वाले पश्चिम काबुल के दुबई सिटी वेंडिग हॉल में यह विस्फोट हुआ। 7 अगस्त को इसी इलाके में अफगान सुरक्षा बलों को निशाना बनाते हुए तालिबान ने कार बम विस्फोट किया था, जिसमें 14 लोग मारे गए थे और 145 घायल हो गए थे जिनमें अधिकांश महिला, बच्चे और अन्य नागरिक थे।
दशकों से युद्ध से जूझ रहे शहर में बड़े और भव्य वेंडिंग हॉल सामुदायिक जीवन के आकर्षण का केंद्र है। यहां एक शादी पर हजारों डॉलर तक खर्च कर दिए जाते हैं। राष्ट्रपति अशरफ गनी के प्रवक्ता सादिक सिद्दीकी ने ट्विटर पर कहा कि काबुल में एक वेंडिंग हॉल में आत्मघाती हमले की खबर से बहुत दुखी हूं। हमारे लोगों के खिलाफ एक जघन्य अपराध, यह कैसे मुमकिन है कि किसी व्यक्ति को प्रशिक्षण दो और उसे एक शादी में जाकर खुद को उड़ाने के लिए कहो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button