ब्रेकिंग
Char Dham Yatra News: गंगोत्री और केदारनाथ अब होंगे एक-दूसरे के करीब; 100 किमी लंबी नई सड़क का ब्लूप्... Bharat Tiwari Encounter: भोजपुर एनकाउंटर मामले में नया मोड़; एसपी पहुंचे मृतक के घर, परिवार ने की CBI... Tragic Incident in Gumla: मानसिक बीमारी से परेशान मां ने बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग? जांच में... Delhi Crime News: छतरपुर में 11 वर्षीय बच्ची का अपहरण और हत्या; कैब ड्राइवर बाशु कुमार गिरफ्तार Jaipur Metro Phase-2: प्रधानमंत्री मोदी 4 जुलाई को करेंगे शिलान्यास; 13 हजार करोड़ की सौगात Yamuna Bazar Encroachment: दिल्ली के यमुना बाजार में चला प्रशासन का बुलडोजर, अवैध निर्माण पर बड़ी कार... Lohagad Fort Murder Case: केतन अग्रवाल की हत्या की खौफनाक साजिश; मंगेतर सिया गोयल ने प्रेमी के साथ म... Akash Deep Marriage: टीम इंडिया के गेंदबाज आकाश दीप बंधे शादी के बंधन में, वाराणसी में हुई आलीशान शा... Venezuela Earthquake News: वेनेजुएला में 126 साल का सबसे भीषण भूकंप; 7.5 तीव्रता के झटकों से कांपी ध... Jharkhand Health Department: रिम्स में मेडिकल एडमिशन में अनियमितता; स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर C...
विदेश

सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन की कमान संभालेंगे भारतीय कमांडर

दक्षिण सूडान (UNMISS ) में भारतीय सेना के इन्फैंट्री स्कूल के कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल शैलेश तिनेकर को संयुक्त राष्ट्र मिशन का कमांडर नियुक्त किया गया। यह दूसरा सबसे बड़ा शांति अभियान है।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने शुक्रवार को घोषणा करते हुए कहा कि तिनेकर रवांडा के लेफ्टिनेंट जनरल फ्रैंक कामांजी के कार्यकाल को आगे बढ़ाएंगे। कामांजी का कार्यकाल रविवार को पूरा हो रहा है। तिनेकर संयुक्त राष्ट्र मिशन के 16,000 शंतिरक्षक सैनिकों की कमान संभालेंगे जिनमें से 2,400 के करीब सैनिक भारतीय है।

मिशन 2011 में बनाया गया था जब दक्षिण सूडान ने सूडान से स्वतंत्रता प्राप्त की थी। मिशन में काम करते हुए 67 शांति सैनिकों की मौत हो चुकी है।दक्षिण सूडान की आजादी से पहले सूडान में शांति मिशन में काम करने के समय से ही तिनेकर को इस क्षेत्र का पिछला अनुभव है। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र अंगोला सत्यापन मिशन 3 में भी काम किया है।

तिनेकर को उनकी प्रतिष्ठित सेवाओं के लिए सेना पदक और विशिष्ट सेवा पदक से भी सम्मानित किया जा चुका है। भारतीय सैन्य अकादमी के 1983 के स्नातक तिनेकर महू में इन्फैंट्री स्कूल का कार्यभार संभालने से पहले सेना मुख्यालय में अतिरिक्त सैन्य संचालन महानिदेशक रहे। उन्होंने एक डिवीजन, एक भर्ती प्रशिक्षण केंद्र और एक ब्रिगेड की भी कमान संभाली है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button