ब्रेकिंग
Govinda Hair Patch News: सुनीता आहूजा ने बताया GOAT का गलत मतलब; ट्रोलिंग के बाद अब गोविंदा को लेकर ... Iran-US Nuclear Deal: परमाणु समझौते से पहले ईरान को मिले 9 अरब डॉलर; अमेरिका की देखरेख में हुई पूरी ... PPF Account Rules: क्या आपके पास एक से अधिक पीपीएफ खाते हैं? हो सकता है बड़ा नुकसान, जानें सही नियम WhatsApp New Feature: व्हाट्सएप में जल्द आएगा 'View Once' टेक्स्ट मैसेज फीचर; एक बार पढ़ते ही गायब हो... Vastu Tips for Home: घर के आंगन में भूलकर भी न रखें ये 4 चीजें; वास्तु दोष से बढ़ सकती हैं मुश्किलें Monsoon Skincare Tips: मॉनसून में ऑयली स्किन का रखें खास ख्याल; पिंपल्स और चिपचिपाहट से बचने के आसान... Supreme Court on Aadhaar: आधार का इस्तेमाल नागरिकता या पते के प्रमाण के रूप में नहीं; सुप्रीम कोर्ट ... Bhagalpur Crime News: पुलिस बनी लुटेरी; ट्रक चालक को हनी ट्रैप में फंसाकर वसूले 18 हजार, ट्रेनी दारो... Chhattisgarh Education News: छत्तीसगढ़ में शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही; 947 प्राइवेट स्कूलों के छात... Ram Mandir Land Scam: चंपत राय पर लगा जमीन खरीद में भ्रष्टाचार का आरोप; संजय सिंह और अखिलेश यादव ने ...
विदेश

भारत पर सीएएटीएसए पाबंदियां लगाना बड़ी मूर्खता होगी : टेड क्रूज 

वॉशिंगटन । भारत-रूस संबंधों की निकटता पर अमेरिका की वक्र दृष्टि के बीच यहां के रिपब्किलन पार्टी के नेता और प्रभावशाली सांसद टेड क्रूज ने देश के राष्ट्रपति जो बाइडेन के प्रशासन से कहा कि रूस से एस-400 मिसाइल खरीदने के लिए भारत पर ‘अमेरिकी विरोधियों से प्रतिबंधों के माध्यम से मुकाबला करने का अधिनियम’ (सीएएटीएसए) के तहत कोई भी प्रतिबंध लगाना असाधारण मूर्खता होगी। क्रूज ने कहा, इस प्रकार की रिपोर्ट मिली हैं कि बाइडन प्रशासन पृथ्वी पर सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत के खिलाफ सीएएटीएसए प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहा है। मुझे लगता है कि यह फैसला असाधारण रूप से मूर्खतापूर्ण होगा। क्रूज ने पिछले सप्ताह कहा था कि बाईडेन प्रशासन में भारत और अमेरिका के संबंध खराब हुए हैं। उन्होंने कहा, भारत कई क्षेत्रों में एक अहम साझेदार है और हाल के कुछ वर्षों में भारत और अमेरिका का गठबंधन और गहरा एवं मजबूत हुआ है, लेकिन बाइडन प्रशासन में यह पीछे की ओर जा रहा है।
क्रूज ने यूक्रेन में रूस के आक्रमण के निंदा प्रस्ताव पर मतदान के दौरान संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की अनुपस्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि भारत एकमात्र ऐसा देश नहीं है, जिसने ऐसा किया है। क्रूज ने सीनेट की विदेश मामलों की समिति के समक्ष एक अन्य सुनवाई के दौरान कहा कि पिछले एक साल में बाइडेन प्रशासन के तहत भारत के साथ संबंध ‘काफी खराब’ हुए हैं, जो संयुक्त राष्ट्र में भारत के हाल में उपस्थित नहीं रहने से जाहिर है।

Related Articles

Back to top button