ब्रेकिंग
UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें... Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के... Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ... Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद
मध्यप्रदेश

अब हटेगा झूट से पर्दा सामने आएगी हर एक सच्चाई “द कश्मीर फाइल्स” 11 मार्च को होगी रिलीज रिपोर्टर की तरह आंखों देखी घटना वालों के बाइट भी है फ़िल्म में शामिल

अब हटेगा झूट से पर्दा सामने आएगी हर एक सच्चाई सामने “द कश्मीर फाइल्स” 11 मार्च को होगी रिलीज सत्यता की पहचान आंखों देखी घटना वालों के बाइट भी है फ़िल्म में शामिल

निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। ये फिल्म दुनियाभर में 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है, जिसका फैंस भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म 1990 के दशक के कश्मीरी पंडितों के पलायन की ऐतिहासिक घटना पर बनी है, जिसमें मेकर्स ने कश्मीरी पंडितों के दर्द को दिखाने की कोशिश की है। वहीं, मेकर्स का भी दावा है कि इस फिल्म में वो सभी परेशानियां देखने को मिलेंगी, जिसके जरिए कश्मीरी पंडित का दर्द दुनिया के सामने आएगा। वहीं, रिलीज होने से महज एक दिन पहले अब ये फिल्म सोशल मीडिया पर छाई हुई है। फिल्म का नाम ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है। फैंस इस फिल्म के बारे में अपने विचार रख रहे हैं।

दरअसल, ट्विटर पर हैशटैग ‘कश्मीर फाइल्स’ और हैशटैग ‘कश्मीरी पंडित’ ट्रेंड कर रहा है। कई लोगों ने इस फिल्म को टैक्स फ्री करने की भी मांग की है। एक यूजर ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘सेंट्रल गवर्नमेंट से एक अपील है। द कश्मीर फाइल्स फिल्म को पूरे देश में फ्री करना चाहिए। भारत माता की जय।’ वहीं, कुछ यूजर्स फिल्म को देखने की भी बात की। कई यूजर्स ने अपने ट्वीट में लिखा कि फिल्म 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म को जरूर देखें। एक यूजर ने लिखा, ‘हम रिफ्यूजी नहीं है और हम अल्पसंख्यक भी नहीं है।’

 सोशल मीडिया के जरिए लोग इस फिल्म को जमकर स्पोर्ट कर रहे हैं, जिस वजह से फिल्म के निर्देशक विवेक रंजन भी खुश हैं और इसके लिए उन्होंने लोगों का भी धन्यवाद किया है। उन्होंने ट्वीट में एक फोटो शेयर की है, जो आज आने वाले इलेक्शन रिजल्ट की है। साथ ही दूसरे नंबर पर ‘द कश्मीर फाइल्स’ ट्रेंड होती हुई दिख रही है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, ‘मैं बहुत खुश हूं कि द कश्मीर फाइल्स इलेक्शन डे पर दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है।

Related Articles

Back to top button