ब्रेकिंग
Environmental Impact of AI: एआई की बढ़ती मांग से बढ़ रहा जल संकट; 2027 तक हालात हो सकते हैं गंभीर Kalashtami Vrat 2026: कालाष्टमी पर काल भैरव देव की विशेष पूजा; जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व Banarasi Kachori Sabji Recipe: घर पर बनाएं बनारस का प्रसिद्ध नाश्ता; कचौड़ी-सब्जी बनाने की आसान विधि MP Rajya Sabha Election 2026: तीसरी सीट पर भाजपा का दांव; महेश केवट के नामांकन के बाद बढ़ी सियासी हलच... Earthquake in Northeast: भूटान के पास 5.7 तीव्रता का जोरदार भूकंप; सिक्किम और बंगाल तक महसूस किए गए ... Jaipur News: मालवीय नगर में सड़क चौड़ीकरण के लिए चला बुलडोजर; 5 धार्मिक स्थलों समेत अतिक्रमण मुक्त हुआ... Mumbai Water Crisis: मुंबई में पानी का संकट गहराया; टैंकर ऑपरेटरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से थमा पान... Suvendu Adhikari Speech: 'विपक्ष की भूमिका खत्म, अब जिम्मेदारी निभाने का समय'; कार्यकर्ताओं को सीएम ... Odisha Vigilance Raid: असिस्टेंट इंजीनियर की काली कमाई का खुलासा; ₹2.4 करोड़ कैश और आलीशान घरों का जख... Nashik Case Update: टीसीएस कर्मचारी से यौन उत्पीड़न और धर्मांतरण मामला; आरोपी निदा खान से पूछताछ में...
मध्यप्रदेश

इंदौर में सुपर कारिडोर पर बनेगा मेट्रो रेल का डिपो

इंदौर । सुपर कारिडोर पर इंदौर मेट्रो रेल परियोजना का डिपो 400 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा। मेट्रो रेल का डिपो सुपर कारिडोर पर गांधी नगर के पास बनाया जाएगा। इसके लिए मध्यप्रदेश मेट्रो रेल कार्पोेरेशन लिमिटेड (एमपीएमआरसीएल) ने लखनऊ की एक कंपनी को ठेका दे दिया है। डिपो में लगभग सवा किलोमीटर लंबा टेस्टिंग ट्रैक भी बनाया जाएगा। मेट्रो ट्रेन को मुख्य ट्रैक पर चलाने से पहले इस ट्रैक पर चलाकर उसकी टेस्टिंग की जाएगी।

डिपो में ट्रेन के डिब्बों के रखरखाव के लिए मेंटेनेंस शेड भी बनाया जाएगा। मेट्रो कंपनी का प्रशासनिक भवन भी डिपो परिसर में ही बनाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि मेट्रो के डिपो के लिए वन विभाग की 32 हेक्टेयर जमीन पहले ही ली जा चुकी है। इसके अलावा कुछ हिस्सा गांधी नगर गृह निर्माण सहकारी संस्था का भी आ रहा है। संस्था ने यह जमीन देने की सहमति भी शासन को दे दी है। एमपीएमआरसीएल ने इस जमीन पर भी अपना कब्जा ले लिया है। संस्था की इस जमीन पर कुछ सदस्यों को पहले ही भूखंड की रजिस्ट्री की जा चुकी है।

Related Articles

Back to top button