ब्रेकिंग
X पर मोदी मैजिक! भारत की टॉप 10 मोस्ट-लाइक्ड पोस्ट में पीएम की 8 पोस्ट शामिल; पुतिन को गीता देते फोट... सत्र खत्म, बहस जारी! लोकसभा में 111% और राज्यसभा में 121% उत्पादकता, फिर भी विपक्ष ने कहा- 'जनता के ... हिजाब विवाद पर थमा सस्पेंस? डॉ. नुसरत परवीन कल जॉइन करेंगी अस्पताल, सहपाठियों ने दी जानकारी हरियाणा विधानसभा में 'वंदे मातरम' पर संग्राम! वेल तक पहुंचे कांग्रेसी विधायक, भड़के सीएम सैनी बोले- ... नोएडा पुलिस की 'बदसलूकी' पर सुप्रीम कोर्ट सख्त! UP सरकार को नोटिस जारी, कोर्ट ने कहा- 'थाने की CCTV ... विधायक माणिकराव कोकाटे को हाई कोर्ट से बड़ी राहत! गिरफ्तारी वारंट रद्द, बॉम्बे हाई कोर्ट ने दी अंतरि... संसद सत्र 2025: 'शांति' और 'राम' के नाम रहा शीतकालीन सत्र! विपक्ष के वॉकआउट और हंगामे के बीच सरकार न... सात समंदर पार से आए 'शिव' के द्वार! आंध्र के मंदिर में रूसी नागरिकों ने की राहु-केतु पूजा, जमीन पर ब... दिल्ली के ग्रामीणों को मिलेगा अपना 'हक'! शुरू होने जा रहा आबादी देह सर्वे, अब 'संपत्ति कार्ड' से मिल... 1xBet केस में ED का 'सुपर ओवर'! युवराज सिंह, सोनू सूद और उथप्पा की करोड़ों की संपत्ति जब्त; जानें कि...
उत्तरप्रदेश

राष्ट्रपति से ‘साहित्य श्री’ की उपाधि प्राप्‍त करने वाले वरिष्‍ठ कवि बुद्धिसेन शर्मा का निधन

प्रयागराज । साहित्‍य के दिग्‍गजों में से एक माने जाने वाले वरिष्‍ठ कवि बुद्धिसेन शर्मा का निधन हो गया है। 80 वर्षीय बुद्धिसेन शर्मा का मंगलवार की सुबह निधन हुआ। साहित्‍य को ऊंचाई प्रदान करने में उनका अहम योगदान माना जाता है। वह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। अचानक उनके अब नहीं रहने की जानकारी मिलने पर प्रयागराज के साहित्‍यकारों व कवियों में शोक की लहर दौड़ गई है। उनका प्रयागराज में आवास है।

उल्‍लेखनीय है कि वरिष्ठ कवि बुद्धिसेन शर्मा का जन्‍म 26 दिसंबर 1941 को कानपुर में हुआ था। बुद्धिसेन शर्मा प्रयागराज के करैलाबाग कालोनी में निवास करते थे। लंबे समय से बीमार होने के कारण अपने शागिर्द इश्‍क सुल्तानपुरी के साथ गौरीगंज में रह रहे थे। वहीं उनका इलाज भी चल रहा था। आज वहां उनका निधन हो गया।

Related Articles

Back to top button