ब्रेकिंग
Safest UPI App in India: भारत में कौन सा UPI पेमेंट ऐप है सबसे सुरक्षित? जानें सही जवाब PM Modi Somnath Visit: सोमनाथ मंदिर में पीएम मोदी ने किया कुंभाभिषेक, गूंजा 'हर-हर महादेव' Mandira Bedi Fitness: 54 की उम्र में भी कैसे इतनी फिट हैं मंदिरा बेदी? खुद बताया अपनी 'टोंड बॉडी' का... Toll Tax Rules: देश में खत्म होंगे टोल बैरियर, हाईवे पर 120 की स्पीड में कटेगा टैक्स; गुजरात से शुरु... Chhatrapati Sambhajinagar News: कुएं में मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा, पानी निकालने गए पिता और 2 बेटों... Viral Wedding: विदेशी दुल्हन ने भारतीय रीति-रिवाज से लिए 7 फेरे, लंदन की लड़की बनी तेलंगाना की बहू अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का फॉर्मूला: PM मोदी की अपील- छोटे-छोटे संकल्पों से देश की इकोनॉमी को मिल... हड़कंप! मदरसे में चल रहा था 'Made In Pakistan' पंखा, रिपेयरिंग के दौरान खुला राज, खुफिया एजेंसियां अ... Shocking News: ट्रेन की टक्कर से पुल से नीचे गिरी गाय, सीधे युवक के ऊपर जा गिरी, मच गया हड़कंप Murder News: पुराने प्रेमी के साथ मिलकर नए बॉयफ्रेंड को उतारा मौत के घाट, इंस्टाग्राम वाली खूनी प्रे...
देश

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से नवजोत सिंह सिद्धू ने दिया इस्तीफा, जानिए आगे क्या करेंगे

 पंजाब में पार्टी की करारी हार के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। सिद्धू ने कहा कि वे पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की इच्छा के अनुसार इस्तीफा दे रहे हैं। उन्होंने पंजाब विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार की जिम्मेदारी भी ली। आगे क्या करेंगे, इस पर सिद्धू ने पत्ते नहीं खोले हैं, लेकिन यह कहा है कि जो पार्टी आलाकमान का आदेश होगा, वो काम करेंगे। बता दें, सोनिया गांधी ने सभी पांच राज्यों (यूपी, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर) के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षों का इस्तीफा मांगा है। इससे पहले मंगलवार को उत्तर प्रदेश के पार्टी प्रमुख अजय कुमार सिंह लल्लू ने भी पद छोड़ दिया है।

आगे क्या करेंगे सिद्धू

पंजाब विधानसभा चुनावों में मतदान के पहले से कांग्रेस की किरकिरी हो रही थी। पार्टी के नेता आपस में बंटे नजर आ रहे थे। परिणामों में भी ऐसा ही हुआ जब पार्टी को केवल 18 सीट मिली। खुद सिद्धू भी अपनी सीट हार गए। अब उनके बारे में कहा जा रहा है कि वे उतावले स्वभाव के नेता हैं। जल्दबाजी में फैसला ले लेते हैं। ऐसे में आगे क्या करेंगे, इस पर कुछ कहा नहीं जा सकता। यदि पार्टी ने हिमाचल प्रदेश और गुजरात के चुनावों में उन्हें न लगाया और साइड लाइन करने की कोशिश की तो वे पार्टी छोड़ने जैसा कोई बड़ा कदम भी उठा सकते हैं।

Related Articles

Back to top button