ब्रेकिंग
वैशाली में भीषण सड़क हादसा: कंटेनर की टक्कर से कार के उड़े परखच्चे, अररिया CS और पत्नी ने मौके पर ही... पटना में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित ट्रक ने ऑटो को रौंदा, 6 यात्रियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत प्रेम बाईसा पोस्टमार्टम रिपोर्ट: आंतें पड़ गई थीं लाल, इंजेक्शन देने वाले कंपाउंडर ने पुलिस पूछताछ मे... ससुर की हत्या कर बहू ने रची जिंदा जलाने की साजिश, 'सीक्रेट' छिपाने के लिए पार की हैवानियत की हदें अमजद खान मर्डर केस: रमजान में गला रेतकर की थी हत्या, अब पूरे परिवार को मिली उम्रकैद की सजा। दिल्ली मर्डर केस: मासूम बेटे का कत्ल कर पिता ने लिया पत्नी से बदला, आरोपी वाजिद ने पुलिस के सामने कब... Punjab के व्यक्ति पर जम्मू-कश्मीर में कार्रवाई, NDPS के तहत FIR दर्ज AAP vs Opposition: सरकारी स्कूलों में आम आदमी पार्टी की इस कार्रवाई पर हंगामा, शिक्षा व्यवस्था पर उठ... Jalandhar School Bomb Threat: जालंधर के 4 और बड़े स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही मचा... Ludhiana Crime: पुलिस को मिली बड़ी सफलता, गिरोह के 2 सदस्य हत्थे चढ़े; चोरी की वारदातों पर लगेगा अंक...
देश

LIVE: सुप्रीम कोर्ट में पी. चिदंबरम को अभी राहत नहीं, CJI रंजन गोगोई करेंगे फेसले पर सुनवाई

पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। INX मीडिया मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत याचिका खारिज हो जाने के बाद पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। केंद्रीय जांच ब्यूरो और प्रवर्तन निदेशालय की टीमें बुधवार सुबह तीसरी बार चिदंबरम की तलाश में उनके घर पहुंची, लेकिन वह नहीं मिले। इससे पहले मंगलवार देर रात सीबीआई के अधिकारियों ने चिदंबरम के घर के बाहर नोटिस चिपका दिया था। इस नोटिस में अगले दो घंटे के अंदर पेश होने के लिए कहा गया, लेकिन वह पेश नहीं हुए।

इस बीच चिदंबरम के वकील अर्शदीप ने सीबीआई को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने चिदंबरम की याचिका पर सुनवाई के लिए 10.30 का समय तय किया है। इसलिए मैं अनुरोध करता हूं कि तबतक मेरे मुवक्किल के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाए और सुबह 10.30 बजे तक इंतजार करें। पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम की कानूनी टीम ने सीबीआई को पत्र लिख उच्चतम न्यायालय में बुधवार को उनकी याचिका पर सुनवाई से पहले उनके खिलाफ किसी प्रकार की बलपूर्वक कार्रवाई ना करने की अपील की है। पी. चिदंबरम मामले में सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में शुरु हो गई है। यहां जाने…

– चिदंबरम के वकील कपिल सिब्बल चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की कोर्ट में पहुंचे।

– कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि जब तक अंतरिम जमानत पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई ना हो जाए, पी. चिदंबरम को गिरफ्तार नहीं किया जाना चाहिए। जस्टिस रमन्ना की पीठ ने सीजेआई को भेजा मामला।

– जस्टिस रमना ने कहा कि वह इस मामले पर कोई आदेश नहीं दे रहे हैं, इस मामले को वह चीफ जस्टिस के पास भेज रहे हैं। चीफ जस्टिस मामले को देखेंगे।

– कपिल सिब्बल ने कहा कि बिना सुनवाई के चिदंबरम की गिरफ्तारी नहीं हो।

– पी. चिदंबरम केसः सुप्रीम कोर्ट में मामले की सुनवाई शुरू।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button