ब्रेकिंग
JPSC पेपर लीक मामला: CID ने पूर्व अध्यक्ष खियांगते को लिया हिरासत में, 17वें दिन भी छात्रों का प्रदर... दिल्ली विधानसभा में पेश 2024-25 की CAG रिपोर्ट: सब्सिडी में 172% की बढ़ोतरी, घटकर 3,695 करोड़ हुआ कै... जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला: डीप-टेक रोबोटिक कंपनी से सीक्रेट कोडिंग और LiDAR सेंसर च... पेपर लीक के 'Proceeds of Crime' की होगी जांच: ED खंगालेगी पूरा नेटवर्क, NEET-UG मामले में भी जल्द हो... केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले— "राहुल हर दिन बदलते हैं गोलपोस्ट, फैला... मानसून सत्र के अंतिम 2 दिन: छात्र लाठीचार्ज पर चर्चा को तैयार सरकार, क्या JPC को भेजा जाएगा FCRA संश... दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा वक्तव्य, कहा— "First in My Bloodline" हर बेटी के सशक्ति... दिल्ली और झारखंड में छात्रों पर बल प्रयोग पर भड़के राहुल गांधी, राम मंदिर में कथित चोरी पर भी पीएम म... महाराष्ट्र में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन 1930 साइबर सेफ्टी' के तहत 803 प्रोएक्... ठाणे के कापूरबावडी में करोड़ों की संपत्ति पर अवैध तोड़फोड़ का आरोप: बिना नोटिस कार्रवाई से पीड़ित पर...
छत्तीसगढ़

छत्‍तीसगढ़ विधानसभा में एक साथ पांच मंत्रियों के विभागीय बजट को मिली मंजूरी

छत्‍तीसगढ़ विधानसभा में बुधवार को एक साथ पांच मंत्रियों के विभागों के बजट को मंजूरी मिल गई। इस दौरान सबसे ज्यादा चर्चा नगरीय प्रशासन विभाग के बजट को लेकर हुई। उच्च शिक्षा और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के बजट पर चर्चा के दौरान भी पक्ष और विपक्ष दोनों तरफ से विधायकों ने अपने क्षेत्र की मांगें रखी। इस दौरान पीएचई मंत्री गुरु रुद्र कुमार ने विधायकों की तरफ से की गई लगभग सभी मांगों और प्रस्तावों को मंजूर करते हुए उसे पूरा करने का आश्वासन दिया।

विभागीय बजट पर चर्चा का जवाब देते हुए नगरीय प्रशासन मंत्री डा. डहरिया ने बताया कि नवा रायपुर के किसानों को पट्टा बांटने जा रहे हैं। जहां आवासीय है वहां 2,500 वर्ग फीट का पट्टा दिया जाएगा। नवा रायपुर के प्रभावित किसानों को दी जाने वाली वार्षिक राशि को लेकर मंत्री ने बताया कि 285 मामलों में आडिट आपत्ति आई है। हमारी सरकार उन्हें भी पैसा देगी। सदन में बुधवार को मंत्री भगत के विभागों के बजट पर भी चर्चा हुई, लेकिन प्रमुख विपक्षी पार्टी भाजपा के विधायक इस चर्चा का बहिष्कार कर सदन बाहर चले गए। बता दें कि दो दिन पहले सदन में हुए विवाद के बाद भाजपा ने इस पूरे सत्र के दौरान मंत्री भगत के साथ चर्चा नहीं करने का फैसला किया है। विधानसभा के बजट सत्र की अगली बैठक अब 21 मार्च को होगी। होली की वजह से सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई है।

Related Articles

Back to top button