ब्रेकिंग
Gulmarg Accident: बारामूला में शेल फटने से बड़ा हादसा; मृतक की पहचान हुई, प्रशासन ने झूठी खबरों के खि... PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी; हिंद महासागर में भारत की बढ़ेगी र... Delhi BJP Organization: दिल्ली भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों की नई टीम घोषित की; 33% महिलाओं को मिला ... Delhi Police Controversy: आदर्श नगर में पुलिस सब-इंस्पेक्टर पर महिलाओं को थप्पड़ मारने का आरोप; CCTV... Pakistan Mobile Network in J&K: जम्मू-कश्मीर सीमा के अंदर आ रहे पाकिस्तानी मोबाइल सिग्नल; सुरक्षा एज... Datia News: दतिया के मंदिर में ताजियों की सलामी; 200 साल पुरानी परंपरा से दिखी हिंदू-मुस्लिम एकता की... Kanpur Crime News: महंत पर हमले का आरोपी हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर गिरफ्तार? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप Bareilly Accident News: कार रोकने के प्रयास में किसान की दर्दनाक मौत; घर के बाहर ढलान पर फिसल गई थी ... Noida Authority New Office: CM योगी आदित्यनाथ ने किया नोएडा के नए हाईटेक प्रशासनिक भवन का लोकार्पण; ... Mumbai Muharram Case: मुंबई में मोहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा खुलासा; जहरीले कैप्सूल बांटने वाला गिरफ्त...
विदेश

रूस ने यूक्रेन पर हाइपरसोनिक मिसाइल से हथियारों के डिपो को किया नष्ट

रूस और यूक्रेन के बीच 24वें दिन भी जंग जारी है। दोनों देशों के बीच कई दौर की वार्ता के बाद भी युद्ध को लेकर कोई हल नहीं निकल पाया है। हालांकि, इसी बीच रूस के रक्षा मंत्रालय ने बड़ा दावा किया है। रूसी रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, उन्होंने यूक्रेन के खिलाफ हाइपरसोनिक मिसाइलों का उपयोग किया है। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उनकी सेना ने इवानो-फ्रैंकिव्स्क क्षेत्र में हाइपरसोनिक मिसाइलों का इस्‍तेमाल करके यूक्रेन के मिसाइलों के एक बड़े भूमिगत डिपो को तबाह कर दिया है।

इससे पहले, रूसी सेना ने शुक्रवार को यूक्रेन के कई शहरों पर भीषण हमला किया था। समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के मुताबिक राजधानी कीव और पश्चिमी शहर लवीव के बाहरी इलाकों में मिसाइलों से हमले हुए। जिसमें भारी नुकसान हुआ था। आपको बता दें कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने शुक्रवार को यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल से बात की। साथ ही उन्होंने युद्धग्रस्त देश को समर्थन देने और यूरोपीय संघ की सदस्यता पर भी चर्चा की थी।

Related Articles

Back to top button