ब्रेकिंग
फर्जी तरीके से राशन कार्ड बनवाकर लिया सरकारी लाभ, CM धामी का सख्त एक्शन, 2 एफआईआर दर्ज इंग्लैंड को बचा लेगी बारिश या टीम इंडिया रचेगी इतिहास? जानें बर्मिंघम के मौसम का मिजाज इंडिया जान चुका है… कपिल शर्मा के शो में युजवेंद्र चहल ने RJ महवश संग कंफर्म किया रिश्ता! देवशयनी एकादशी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, हर इच्छा हो जाएगी पूरी! WhatsApp से मेट्रो टिकट बुक करने का क्या है स्टेप बाई स्टेप प्रोसेस अब सेब की कीमत तय करेंगे अंतरराष्ट्रीय रिश्ते! कश्मीरी और हिमाचली सेब होंगे महंगे अमेरिका के टेक्सास में बाढ़ का कहर, 51 की गई जान, कई गायब, क्या ट्रंप के एक फैसले से बढ़ी आफत? उम्र बढ़ने के साथ चेहरे की स्किन हो रही है ढीली, इन टिप्स से दिखेंगी यंग UP के 29 जिलों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-बिहार सहित इन राज्यों में भी बरसेंगे बदरा, पहाड़ों का क्या... फार्म हाउस में चली रही थी पूल पार्टी, स्वीमिंग पूल में कूदा, 10 सेकंड बाद पानी के ऊपर आई युवक की लाश...
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री चौहान ने वीरांगना अवंति बाई लोधी की पुण्य-तिथि पर किया नमन

भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज वीरांगना अवंति बाई लोधी की पुण्य-तिथि पर नमन किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निवास कार्यालय स्थित सभा कक्ष में वीरांगना के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने वीरांगना अवंति बाई लोधी के स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान का स्मरण भी किया।

रानी अवंति बाई लोधी 1857 की क्रांति में सक्रिय रहीं। रेवांचल में मुक्ति आंदोलन की सूत्रधार बनी रानी अवंति बाई, प्रथम महिला शहीद वीरांगना थी। उन्होंने अंग्रेजों से निरंतर संघर्ष किया। उनके साहस के आगे अंग्रेजों को झुकना पड़ा। मंडला और रामगढ़ राज्य स्वतंत्र हो गया। अंग्रेजों ने नागपुर से रामगढ़ की ओर सेनाएँ भेजी। अंग्रेजों की सेना के मुकाबले रानी अवंति बाई की सेना काफी छोटी थी। अंग्रेज सेना ने मोर्चे पर डटी रानी अवंति बाई को चारों ओर से घेर लिया। विवश रानी ने सीने में कटार भोंक कर जीवन त्याग दिया। उन्होंने अंग्रेजों के हाथों से मरने की जगह सम्मानजनक विकल्प चुना। रानी अवंति बाई ने अपनी प्रजा की रक्षा के लिए बलिदान कर स्वतंत्रता प्राप्ति की ज्वाला को प्रज्ज्वलित करने का कार्य किया। केन्द्र सरकार ने 20 मार्च 1988 को वीरांगना रानी अवंति बाई के स्मरण में डाक टिकट भी जारी किया।

Related Articles

Back to top button