ब्रेकिंग
Bareilly Murder News: उत्तर प्रदेश के बरेली में दिव्यांग शख्स की गला दबाकर हत्या, खेत के विवाद को ले... Jalandhar Politics News: राजविंदर कौर थियाड़ा को हटाए जाने के बाद वायरल ऑडियो से सियासी भूचाल, विधाय... Punjab Vidhan Sabha Session: पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र आज से शुरू, नशे और विकास के मुद्दों पर हंग... एशियन हॉकी चैंपियनशिप से पहले जालंधर में अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर, भगत सिंह कॉलोनी में झुग्गियां ह... जालंधर में ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट सेंटर पर कामकाज ठप, पांच दिनों से बढ़ रही लोगों की परेशानी PSEB Open School Result 2026: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं और 12वीं ओपन स्कूल का परिण... Hisar Azad Nagar Crime News: एचएयू में गार्ड था सचिन, शादीशुदा महिला के साथ लिव-इन में रहते हुए उठाय... Rewari Sector-4 Road Construction: रेवाड़ी में घटिया सड़क निर्माण पर भड़के विधायक लक्ष्मण यादव, सीसी... Haryana Weather Update: हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, गुरुग्राम में सबसे ठंडी रात— जानिए 24 अक्टूब... Gurugram Electricity and Water Crisis: तीन दिन की हड़ताल से ठप हुई बिजली आपूर्ति, पानी के लिए भी जूझ...
देश

जनता के मुद्दों पर भाजपा घेरेगी केजरीवाल सरकार को : रामवीर सिंह बिधूड़ी

नई दिल्ली ।भाजपा ने 23 मार्च को शुरू होने वाले बजट अधिवेशन में केजरीवाल सरकार को घेरने के लिए कई बड़े मुद्दे उठाने का फैसला किया है। नेता प्रतिपक्ष श्री रामवीर सिंह बिधूड़ी का कहना है कि सरकार हर बार जनता के मुद्दों का सामना करने से भागती है लेकिन इस बार उसे ऐसा नहीं करने दिया जाएगा।
श्री बिधूड़ी ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में भाजपा विधायक दल की बैठक में तय किए गए मुद्दों की जानकारी देते हुए बताया कि आंगनवाड़ी वर्कर्स, आशा वर्कर्स, गेस्ट टीचर्स वोकेशनल ट्रेनर्स और कांट्रेक्ट वर्कर्स के रूप में लाखों लोग भेदभाव के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं लेकिन इस सरकार ने अपने वादे पर अमल नहीं किया। न तो इन कर्मचारियों को नियमित किया गया और न ही उनका वेतन बढ़ाया गया। संवाददाता सम्मेलन में भाजपा के विधायक विजेंद्र गुप्ता, ओमप्रकाश शर्मा, अनिल वाजपेयी, जितेंद्र महाजन, अजय महावर एवं अभय वर्मा और दिल्ली प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता हरिहर रघुवंशी भी उपस्थित रहे।
श्री बिधूड़ी ने बताया कि दिल्ली में पब्लिक हैल्थ और पब्लिक ट्रांसपोर्ट दोनों ही बुरी तरह से चौपट हो चुके हैं। दिल्ली सरकार के राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में 9 लोगों को स्टंट डालने के बाद मौत हो गई है। क्या यही वर्ल्ड क्लास सुविधाएं हैं। पिछले दिनों तथाकथित वर्ल्ड क्लास मुहल्ला क्लीनिकों में गलत दवा देने से बच्चों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा विधानसभा में दिल्ली के पब्लिक ट्रांसपोर्ट और सड़कों की खराब हालत का मुद्दा भी जोरशोर से उठाया जाएगा। दिल्ली में पब्लिक ट्रांसपोर्ट के ध्वस्त होने और सड़कों की खराब हालत से फिर प्रदूषण फैलने लगा है।
श्री बिधूड़ी ने देहात के लोगों और किसानों के साथ केजरीवाल सरकार के सौतेले व्यवहार को भी विधानसभा में जोरशोर से उठाने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास के लिए घोषित योजनाएं सिर्फ हवा-हवाई होकर रह गई हैं।
विधायक विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में पानी की समस्या को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। दिल्ली सरकार लोगों को पीने के लिये स्वच्छ पानी तक उपलब्ध करवाने में नाकाम रही है।
विधायक अजय महावर ने कहा कि ‘द कश्मीर फाइल्स’ को टैक्स फ्री किया जाना चाहिये ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस पिक्चर को देख सकें। उन्होंने कहा कि हम इसको टैक्स फ्री करने के लिये विधानसभा के सत्र में सरकार से कहेंगे।
विधायक दल ने दिल्ली में 475 करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत से 600 एलईडी बोर्ड लगाने पर भी एतराज किया। यह राशि मुख्यमंत्री केजरीवाल अपना चेहरा चमकाने के लिए खर्च कर रहे हैं। ओल्ड एज, विधवाओं और बेसहारा लोगों की वर्षों से पेंशन बंद होने पर भी विधायक दल ने चिंता जाहिर की है और इस मुद्दे पर भी सरकार से जवाब मांगा जाएगा।

Related Articles

Back to top button