Breaking
‘चाचा विधायक थे इनके…’, झारखंड में जिस मंत्री के करीबी के यहां मिला नोटों का अंबार, जानें उनकी कुंडल... 6 जून को तय होगा CM उम्मीदवार, 10 को शपथ…पीएम मोदी का दावा- ओडिशा में बन रही बीजेपी सरकार खिलाड़ी हिट, टीम फ्लॉप… IPL 2024 में चल रहा ये अलग ही हिसाब-किताब दो या तीन नहीं इस हफ्ते 5 दिन बंद रहेंगे बैंक, ये देख लीजिये पूरी लिस्ट नामांकन से पहले कन्हैया कुमार का हवन, सभी धर्मों के गुरुओं से लिया आशीर्वाद कश लगाती रही, प्राइवेट पार्ट को दागती रही… चिल्लाता रहा पति; बीवी के वहशीपन की कहानी Air Conditioner खरीदनें से पहले याद रखें जरूरी बात, बाद में पछतावे के अलावा कुछ नहीं बचेगा हिन्दू धर्म में क्या है ईशान कोण का महत्व, इसी दिशा में क्यों होती है पूजा? सऊदी क्राउन प्रिंस ने पाकिस्तान भेजी 50 खास लोगों की टीम, शहबाज सरकार के साथ मिलकर क्या बन रहा मिशन? लौट आएगा चेहरे का खोया निखार, ऐसे करें मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल

महाशिवरात्रि के दिन से शुरू होगी छुट्‌टी, जानिए कितने दिन बैंक रहेगा बंद

मुंबई  मार्च महीने में देश में दो बार ऐसी छुटि्टयां बैंकों की होंगी, जब अधिकतर इलाके में बैंक बंद रहेंगे। इसकी शुरुआत एक मार्च से होगी। उस दिन शिवरात्रि है।

अधिकतर इलाकों में बैंक बंद रहेंगे

शिवरात्रि के दिन कुछ इलाकों को छोड़कर अधिकतर राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इसी के साथ 18 मार्च को होली के दिन करीबन सभी राज्यों में बैंकों की छुटि्टयां रहेंगी। यह भारत का एक बड़ा त्यौहार माना जाता है। कुछ एकाध इलाकों में हालांकि इस दिन भी बैंक चालू रहेंगे।

चौथी तिमाही का आखिरी महीना

मार्च वित्तीय वर्ष और चौथी तिमाही का आखिरी महीना होता है। इसलिए ज्यादातर लोगों को बैंकिंग काम पड़ते हैं। नेशनल हॉलिडे के अलावा कुछ छुटि्टयां राज्यों की भी होती हैं और इस दिन उस राज्य में बैंक बंद रहते हैं। इसके अलावा दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक पूरे देश भर में बंद रहेंगे। 3 मार्च को सिक्किम में स्थानीय त्योहार की वजह से बैंक बंद रहेंगे। जबकि 4 मार्च को मिजोरम में बैंकिंग हॉलिडे रहेगा।

17 मार्च को होलिका दहन

इसी तरह से 17 मार्च को होलिका दहन की वजह से उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और झारखंड में बैंक बंद रहेंगे। 18 मार्च को होली रहेगी, इससे पूरे देश में बैंक की छुट्‌टी रहेगी। हालांकि बंगलुरू, भुवनेश्वर, चेन्नई, इंफाल, कोलकाता, तिरुवनंतपुरम और कोच्चि में बैंक चालू रहेंगे।

19 मार्च को मणिपुर और बिहार में छुट्‌टी

19 मार्च को ओड़ीसा, मणिपुर और बिहार में बैंक बंद रहेंगे। इस तरह से तीन दिन कई राज्यों में बैंकों की छु्टि्टयां रहेंगी। उसके बाद दूसरे और चौथे शनिवार को बैंकों की छुट्‌टी रहेगी। 6 मार्च, 12 मार्च, 13 मार्च, 20 मार्च और 26 मार्च के साथ 27 मार्च को पूरे देश में बैंक शनिवार और रविवार की वजह से बंद रहेंगे।

3 तरह की जारी होती हैं छुटि्टयां

भारतीय रिजर्व बैंक 3 तरह की बैंक की छुटि्टयां जारी करता है। इसमें निगोशिएबल इंस्टूमेंट एक्ट, रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट हॉलिडे और बैंक क्लोजिंग ऑफ अकाउंट शामिल होते हैं। 22 मार्च को बिहार दिवस की वजह से बिहार में बैंक बंद रहेंगे। वैसे मार्च में कुल 13 दिन बैंक बंद रहेंगे। हालांकि यह राज्यों में अलग-अलग अवसरों के आधार पर बंद रहेंगे। यानी ये छुटि्टयां देश भर में एक साथ नहीं होती हैं।

‘चाचा विधायक थे इनके…’, झारखंड में जिस मंत्री के करीबी के यहां मिला नोटों का अंबार, जानें उनकी कुंडली     |     6 जून को तय होगा CM उम्मीदवार, 10 को शपथ…पीएम मोदी का दावा- ओडिशा में बन रही बीजेपी सरकार     |     खिलाड़ी हिट, टीम फ्लॉप… IPL 2024 में चल रहा ये अलग ही हिसाब-किताब     |     दो या तीन नहीं इस हफ्ते 5 दिन बंद रहेंगे बैंक, ये देख लीजिये पूरी लिस्ट     |     नामांकन से पहले कन्हैया कुमार का हवन, सभी धर्मों के गुरुओं से लिया आशीर्वाद     |     कश लगाती रही, प्राइवेट पार्ट को दागती रही… चिल्लाता रहा पति; बीवी के वहशीपन की कहानी     |     Air Conditioner खरीदनें से पहले याद रखें जरूरी बात, बाद में पछतावे के अलावा कुछ नहीं बचेगा     |     हिन्दू धर्म में क्या है ईशान कोण का महत्व, इसी दिशा में क्यों होती है पूजा?     |     सऊदी क्राउन प्रिंस ने पाकिस्तान भेजी 50 खास लोगों की टीम, शहबाज सरकार के साथ मिलकर क्या बन रहा मिशन?     |     लौट आएगा चेहरे का खोया निखार, ऐसे करें मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें