Breaking
BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा के खिलाफ कांग्रेस ने क्यों दर्ज कराई शिकायत? जानें क्या है मामला घर में हुई ऐसी कलह…पति-पत्नी ने गुस्से में पिया टॉयलेट क्लीनर, दोनों अस्पताल में भर्ती सत्ता में आए तो क्या धारा 370 बहाल करेंगे? सज्जाद गनी लोन ने नेशनल कॉन्फ्रेंस से पूछा सवाल ‘एमएस धोनी नहीं कर रहे CSK की मदद’…गोल्डन डक के बाद इरफान पठान ने लगाया बड़ा आरोप पुष्पा 2 के पहले गाने ने रचा इतिहास, अब दूसरे गाने से हंगामा बरपाने आ रहे अल्लू अर्जुन चुनाव में क्यों अलर्ट हो गए विदेशी निवेशक, बाजार में लगाया सिर्फ इतना पैसा Instagram इंफ्लूएंसर की एक गलती से गई जान, आप मत दोहराना ये गलती व्यक्ति को इन स्थानों पर होती है मोक्ष की प्राप्ति, क्या कहता है शिव पुराण? 57 से ज्यादा मौतें-67 लापता-70,000 बेघर… ब्राजील में बाढ़-बारिश से तबाही, ये हैं लेटेस्ट अपडेट लव रिलेशनशिप की बजाय आप सिचुएशनशिप में तो नहीं? इन संकेतों से पहचानें

‘शाकुंतलम’ के फर्स्ट पोस्टर में सामंथा दिख रही प्रकृति की गोद में 

मुंबई  । हाल ही में ‘शाकुंतलम’ का फर्स्ट-लुक पोस्टर को रिवील किया गया है। ‘शाकुंतलम’ के फर्स्ट पोस्टर में सामंथा प्रकृति की गोद में दिख रही हैं। कुछ मिनट पहले ही एक्ट्रेस ने अपने सोशल अकाउंट पर उनकी अपकमिंग फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया है। सामंथा रूथ प्रभु की महाकाव्य प्रेम गाथा ‘शाकुंतलम’ पर आधारित फिल्म है।
शाकुंतलम के पोस्टर में सामंथा ने सफेद कलर की पोषक पहनी है, जो कि एक राजकुमारी की वेषभूषा में दिख रही हैं। पैरों में उन्होंने माहुर लगाया है और पायल की तरह कुछ पहना है। हाथ में फूलों के कंगन और वैसा ही मांग टीका पहना हुआ है। पेड़ की छाया में फूलों के आभूषणों के सजी धजी सामंथा बहुत ही आकर्षक दिख रही हैं। इसके अलावा अभिनेत्री के चारों ओर हिरन, खरगोश, बत्तख, मोर, गिलहरी जैसे कई पशु दिख रहे हैं। पोस्टर स ऐसा लग रहा है जैसे कि पूरी प्रकृति एक्ट्रेस की खूबसूरती को निहरती दिख रही है। शाकुंतलम में अभिनेत्री  का ये लुक हर किसी को मोहित या कहें मंत्रमुग्ध कर रहा है और इसने फिल्म को देखने के लिए दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ दी है।
सामंथा हमेशा से ही पौराणिक कथाओं, पीरियड ड्रामा और राजाओं और रानियों की दुनिया से प्रभावित रही हैं, लिहाजा उन्हें ऐसी ही फिल्म में काम करने का मौका मिला है जो कि उनका सपना सच होने जैसा है। बता दें कि ये उनकी पहली पौराणिक फिल्म है, जिसमें वे रानी शकुंतला देवी की भूमिका निभा रही हैं। गुना शेखर के निर्देशन में बनीं ‘शाकुंतलम’ शकुंतला और दुष्यंत की महाकाव्य प्रेम कहानी पर आधारित है, जो महाभारत के ‘आदि पर्व’ का रूपांतरण है। देव मोहन ‘शाकुंतलम’ में राजा दुष्यंत की भूमिका निभाते हैं, जबकि अल्लू अर्जुन की बेटी अल्लू अरहा राजकुमार भरत के रूप में दिखाई देंगी। अभिनेता कबीर दूहन सिंह आगामी महाकाव्य नाटक में राजा असुर के रूप में दिखाई देंगे।

BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा के खिलाफ कांग्रेस ने क्यों दर्ज कराई शिकायत? जानें क्या है मामला     |     घर में हुई ऐसी कलह…पति-पत्नी ने गुस्से में पिया टॉयलेट क्लीनर, दोनों अस्पताल में भर्ती     |     सत्ता में आए तो क्या धारा 370 बहाल करेंगे? सज्जाद गनी लोन ने नेशनल कॉन्फ्रेंस से पूछा सवाल     |     ‘एमएस धोनी नहीं कर रहे CSK की मदद’…गोल्डन डक के बाद इरफान पठान ने लगाया बड़ा आरोप     |     पुष्पा 2 के पहले गाने ने रचा इतिहास, अब दूसरे गाने से हंगामा बरपाने आ रहे अल्लू अर्जुन     |     चुनाव में क्यों अलर्ट हो गए विदेशी निवेशक, बाजार में लगाया सिर्फ इतना पैसा     |     Instagram इंफ्लूएंसर की एक गलती से गई जान, आप मत दोहराना ये गलती     |     व्यक्ति को इन स्थानों पर होती है मोक्ष की प्राप्ति, क्या कहता है शिव पुराण?     |     57 से ज्यादा मौतें-67 लापता-70,000 बेघर… ब्राजील में बाढ़-बारिश से तबाही, ये हैं लेटेस्ट अपडेट     |     लव रिलेशनशिप की बजाय आप सिचुएशनशिप में तो नहीं? इन संकेतों से पहचानें     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें