ब्रेकिंग
महाराष्ट्र में FDA की बड़ी कार्रवाई: बीड में 1.94 करोड़ का 1.19 लाख kg मिलावटी खाद्य तेल जब्त, 5 फैक... संबलपुर में 'हर घर तिरंगा' यात्रा की धूम: धर्मेंद्र प्रधान संग सड़क पर उतरे हजारों लोग, देशभक्ति के ... PM मोदी ने की CWG 2026 पदक विजेताओं की अगवानी: 7 LKM में खिलाड़ियों से मुलाकात, दिया "जो खेलेगा, वो ... मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई का होटल कारोबारियों ने किया समर्थन: बोले— 'ग्राहकों की सेहत से समझौता... दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन आज, CAG रिपोर्ट और नए विधेयकों पर हंगामे के आसार सिद्धार्थनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ₹311 करोड़ की 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्... सीएजी रिपोर्ट केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार का लिखित दस्तावेज, मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बोला तीखा ... प्रयागराज में राहुल गांधी की 'छात्रों की गूंज' सभा, केंद्र सरकार, पीएम मोदी और अमित शाह पर बोला तीखा... पूर्णिया में कोहराम: दो हादसों में 5 बच्चों की डूबने से मौत, कसबा में 3 सगे भाई और बायसी में 2 चचेरी... हवा में 300 फीट नीचे गिरी एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट: पायलटों पर DGCA का एक्शन, साइकोएक्टिव ट...
धार्मिक

पैसों की तंगी और बिजनेस में तेजी के लिए ये 5 चमकारी रत्न हैं बेजोड़, सफलता में कोई नहीं कर पाएगा आपसे होड़

मां लक्ष्मी की कृपा घर में पैसों की बरकत हर किसी की इच्छा होती है. लेकिन कई बार भरसक मेहनत के बाद भी व्यक्ति ज्यादा कमा भी नहीं पाता है बेवजह का धन खर्च ज्यादा हो जाता है.

ऐसे में रत्न शास्त्र में कुछ रत्नों का उल्लेख मिलता है जिन्हें धारण करने से मामूली तंगी से लेकर भयंकर गरीबी तक सबसे छुटकारा मिल जाता है साथ ही व्यापार में तरक्की के लिए भी ये रत्न प्रबावी माने जाते हैं.
ग्रीन एवेंच्‍यूरिन

ज्योतिष शास्त्र में इस स्टोन को बिजनेस करने वालों के लिए लाभकारी बताया गया है. रत्न शास्त्र के जानकार कहते हैं कि यह रत्न धन को आकर्षित करता है. साथ ही इस रत्न को धारण करने से आमदनी के नए रास्ते बनते हैं.

सुनहला
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक सुनहला रत्न बेवजह धन की हानि को रोकते हैं. इसके अलावा इस रत्न के प्रभाव से आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है. कहा जाता है कि इसे धारण करने से जीवन में धीरे-धीरे सकारात्मकता आने लगती है. लक्ष्य हासिल करने में भी यह रत्न मददगार साबित हो सकता है.

माक्षिक रत्न
माक्षिक रत्न एक खनिज का टुकड़ा है. जो गंधक से मिलकर बना होता है. माना जाता है कि इसे धारण करने से जीवन की आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिल जाता है. साथ ही आत्मविश्वास को भी मजबूत करता है.

हरा जेड स्टोन
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हरा जेड स्टोन व्यापार के लिए अच्छा है. अगर कोई नया व्यापार शुरू करना चाहता है उसमें आर्थिक मजबूती भी चाहता है तो उसे हरा जेड स्टोन धारण करना चाहिेए. दरअसल इस रत्न को धारण करने से काम में स्थिरता आती है. साथ ही काम करने में खूब मन लगता है. जेड स्टोन धन-वैभव के लिए अच्छा माना जाता है.

टाइगर स्टोन
ज्योतिष शास्त्र में टाइगर रत्न को बेहद प्रभावशाली माना गया है. माना जाता है कि इस रत्न को धारण करने से हर काम दनादन होने लगता है. खासतौर पर आर्थिक जीवन से जुड़े कार्यों में गति आने लगती है. इसके अलावा इस रत्न के प्रभाव से बिगड़े काम भी बनने लगते हैं.

Related Articles

Back to top button