ब्रेकिंग
भारत की इकोनॉमी का इंजन बना गुजरात: राजकोट में बोले PM मोदी— 'ग्लोबल पार्टनरशिप का नया गेटवे है यह र... भारत की सड़कों पर लिखा गया इतिहास: NHAI का डबल धमाका, दो वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के साथ दुनिया में लहराया प... वाराणसी में मनरेगा आंदोलन पर 'खाकी' का प्रहार: छात्रों पर जमकर चली लाठियां, संग्राम में तब्दील हुआ प... अल-फलाह यूनिवर्सिटी पर ED की बड़ी स्ट्राइक: काली कमाई के खेल का होगा पर्दाफाश, PMLA के तहत केस की तै... "देवरिया में गरजा बाबा का बुलडोजर: अवैध कब्जे पर बड़ी कार्रवाई, हटाई गई अब्दुल गनी शाह बाबा की मजार सावधान! फर्जी ऐप के मायाजाल में फंसा ITBP का जवान, ग्रेटर नोएडा में लगा 51 लाख का चूना "आतंकियों की 'आसमानी' साजिश बेनकाब: जम्मू में सेना ने पकड़ा सैटेलाइट सिग्नल, आतंकियों के हाथ लगा हाई... हाथों में चूड़ियाँ और माथे पर तिलक: इटली की गोरी पर चढ़ा शिव भक्ति का खुमार, संगम तट पर बनीं आकर्षण का... "दिल्ली बनी 'कोल्ड चैंबर': 3 डिग्री तक गिरा तापमान, जमा देने वाली ठंड से कांपी राजधानी "दरिंदगी की सारी हदें पार: पिता ने गर्लफ्रेंड का कत्ल कर उसका मांस खाया, बेटी के खुलासे से दुनिया दं...
देश

1971 के युद्ध के नायक और कई आतंक‍ियों को ढेर करने वाले ब्रिगेडियर जसवीर सिंह बरार का निधन

रामनगर : 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के नायक और दो बार सेना पदक से सम्मानित सेवानिवृत ब्रिगेडियर जसवीर सिंह बरार (Brigadier Jasvir Singh Brar) का हृदय गति रूक जाने से निधन हो गया। 71 वर्षीय बरार अपने पीछे अपने पीछे पत्नी सबरीना सिंह, पुत्र विक्रम सिंह बरार एवं पुत्री निम्मी को छोड़ गए हैं। उनका निधन उनके आवास ग्राम देवीपुर मूल्या में हुआ। रामनगर स्थित घाट पर सैनिक सम्मान से उनका अंतिम संस्कार किया गया।

1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान पैर में गोली लगने के बाद घायल हो गए थे। इसके बाद भी उन्होंने पाकिस्तान के चार सैनिकों को मार गिराया था। इसके अतिरिक्त उन्होंने पाकिस्तान बार्डर से आए आतंकवादियों का कई बार डटकर मुकाबला किया था। और कई आतंकवादियों को ढ़ेर कर दिया था।

ब्रिगेडियर जसबीर सिंह बरार की वीरता और अदम्य साहस के लिए उन्हें दो बार राष्ट्रपति द्वारा सेना पदक (वीरता) से सम्मानित किया गया था। उनके निधन पर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट के प्रतिनिधि रूपेश बाटला, पुनीत बाटला, मेजर मुकेश यादव, सेंंट्रल कमांडेंट कुमाऊं रेजीमेंट रानीखेत ब्रिगेडियर आई एस साम्याल, सूबेदार हरीश चंद्रा, नायब सूबेदार गंगा सिंह एवं जिला सैनिक परिषद सदस्य सूबेदार मेजर नवीन चंद्र पोखरियाल समेत अनेक पूर्व सैनिकों ने उन्हें सलामी देते हुए अंतिम विदाई दी।

Related Articles

Back to top button