ब्रेकिंग
दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड... रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला: DRDO की पारंपरिक मिसाइल तकनीक भारतीय उद्योगों को होगी ट्रांसफर मुंबई में ऑटो चालकों की मराठी परीक्षा पर नया विवाद: 'सिलेबस से बाहर के सवाल पूछ रहा RTO', यूनियन ने ... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की स्कूल में हिजाब पहनने की याचिका: फैसले को चुनौती देगा AIMPLB; कोर्ट बो... सिंगरौली में फायर ब्रिगेड के पानी से धोई गई BJP विधायक की गाड़ी: कमिश्नर आवास का वीडियो वायरल, सवालो... कानपुर में कूड़े के ढेर से एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट लूटने की मची होड़: वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य व...
मध्यप्रदेश

CG के हाथियों का MP में आतंक- 2 दिन में 2 दंपत्ति समेत 5 लोगों को कुचलकर उतारा मौत के घाट, दहशत में ग्रामीण

शहडोल। छत्तीसगढ़ से मध्यप्रदेश पहुंचे हाथियों का दल शहडोल में डेरा जमाया हुआ है. जिले में बीते कुछ दिनों से हाथी विचरण कर रहे हैं, लेकिन अब हाथियों का आतंक भी देखने को मिल रहा है. हाथियों ने शहडोल जिले में 2 दिन में 5 लोगों की जान ले ली है. आज बुधवार को बांसा गांव में हाथियों के दल में पति-पत्नी और साली को कुचल कर मौत के घाट उतार दिया. जिससे इलाके में दहशत का माहौल है.

दरअसल पिछले 4 दिन से हाथियों का दल शहडोल जिले के जयसिनहंगर वन परिक्षेत्र में घुसा हुआ है. आज 3 ग्रामीणों को कुचलकर मार डाला. मृतकों में पति-पत्नी और साली शामिल है. एक दिन पहले चितरांव गांव में महुआ बिनने गए पति-पत्नी को कुचल दिया था. जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई थी. हाथियों के दल ने गांव में लगी फसलों को रौंदा कर बर्बाद कर दिया.

जयसिंह नगर वन परिक्षेत्र के ग्राम बांसा में 9 हाथियों का दल पिछले 4 दिन से विचरण कर रहा है. बुधवार सुबह बांसा गांव के ग्रामीण पति बल्ले सोह कंवर, पत्नी ललिता कंवर और उसकी साली बेबी कंवर को कुचल दिया. गांव वालों द्वारा शोर मचाने के बाद हाथियों का दल वहां से चला गया. इस मामले की जानकारी लगते ही पुलिस और वन अमला मौके पर पहुंच गया.

इस घटना के बाद ग्रामीणों ने अपना रोष व्यक्त किया. हाथियों के दल की आमद को लेकर आस पास के इलाके में भय का माहौल बना हुआ है. वन अमला और पुलिस स्टाप हाथियों पर नजर बनाए हुए था. ग्रामीण क्षेत्रों की मुनादी की जा रही है. जंगल के तरफ नहीं जाने की समझाईस दी जा रही है. इसके बावजूद हाथियों ने ग्रामीणों पर हमला कर दिया.

Related Articles

Back to top button