ब्रेकिंग
Rahul Gandhi Indore Visit: राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम का वेन्यू तय, ₹10.50 लाख के कि... IRCTC Booking Record: IRCTC ने रचा इतिहास, एक दिन में बुक हुए 20 लाख से ज्यादा रेल टिकट; टूटा पुराना... Beyond Weapons: रूस की तकनीक सिर्फ मिसाइलों तक सीमित नहीं, परमाणु टॉरपीडो से लेकर सैटेलाइट नेटवर्क म... Haiwaan Opening Day: 18 साल बाद साथ आए अक्षय कुमार और सैफ अली खान, बॉक्स ऑफिस पर 5 करोड़ भी नहीं जुट... West Bengal Child Marriage: बारात लेकर पहुंचा था दूल्हा, ऐन वक्त पर पहुंची पुलिस ने मंडप से किया गिर... Raebareli Accident News: रायबरेली में लेंटर डालते समय टूटी सपोर्टिंग पटरी, ऊंचाई से गिरे 6 मजदूर; मच... Tirupati Accident News: तिरुपति में मोबाइल निकालने कुएं में उतरे 2 युवकों की दर्दनाक मौत, जहरीली गैस... Raebareli Swine Flu News: रायबरेली में स्वाइन फ्लू का कहर, मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 16; लखनऊ रेफर ... Kanpur Maharajpur Murder: अवैध संबंधों में बाधक बने नाबालिग बेटे का गला घोंटा, पोल खुली तो प्रेमी ने... हिरासत में मारपीट पुलिस की ड्यूटी नहीं: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आरोपी पुलिसकर्मियों को राहत देने से किय...
मध्यप्रदेश

जिले में अन्न उत्सव आज

भोपाल। जिला आपूर्ति नियंत्रक भोपाल श्रीमती ज्योति शाह नरवरिया ने बताया कि जिले में गुरूवार, 07 अप्रैल को सभी उचित मूल्य की दुकानों पर अन्न उत्सव का आयोजन किया जाएगा। पात्र परिवारों को उचित मूल्य की दुकानों से पात्रतानुसार राशन प्रदान किया जाएगा।
जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक श्रीमती ज्योति शाह नरवरिया ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के छठवें चरण में हितग्राहियों को नि:शुल्क खाद्यान्न का वितरण सितंबर 2022 तक किया जाएगा। यह खाद्यान्न राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम में नियमित रूप से प्रदाय किये जा रहे खाद्यान्न की मात्रा के अतिरिक्त होगा। अभी तक यह योजना मार्च 2022 तक ही थी जिसे 6 माह और बढ़ा दिया गया है।
श्रीमती नरवरिया ने बताया कि प्रत्येक दुकान से खाद्यान्न वितरण को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए एक नोडल अधिकारी की नियुक्ति की गई है। प्रत्येक उचित मूल्य दुकान पर पीओएस मशीन चालू हालत में उपलब्ध रहेगी। उन्होंने अपील की हैं कि पात्र हितग्राही 7 अप्रैल को उचित मूल्य की दुकान पर पहुँचें और अपना खाद्यान्न प्राप्त करें। योजना के ऐसे हितग्राही जो माह मार्च में अपना खाद्यान्न प्राप्त नहीं कर सके थे, वे अन्न उत्सव के दिन मार्च का खाद्यान्न भी प्राप्त कर सकेंगे। अन्न उत्सव स्थानीय जन-प्रतिनिधियों एवं उचित मूल्य दुकान स्तरीय सतर्कता समिति के सदस्यों की उपस्थिति में किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button