ब्रेकिंग
Punjab Sewa Kendra Strike: मोहाली में ठप हुआ कामकाज; कर्मचारियों की चेतावनी- मांगें न मानी तो पूरे र... Ludhiana Theft News: सूने मकान का फायदा उठाकर चोरों ने किया हाथ साफ; नकदी और कीमती सामान लेकर हुए फर... Gurdaspur Fire News: हार्डवेयर दुकान में लगी भीषण आग; 30 लाख का सामान जलकर राख, बिजली विभाग पर लापरव... SGPC vs Punjab Govt: 328 पवित्र स्वरूप मामले में घमासान; धामी ने SIT पर लगाए गंभीर आरोप, दखलंदाजी पर... Ludhiana Crime News: नशा मुक्ति केंद्र के नाम पर चल रहा था बड़ा फर्जीवाड़ा; पुलिस ने अवैध सेंटर का किय... Panjab University Holiday: बकरीद के कारण पंजाब यूनिवर्सिटी में 28 मई को अवकाश; परीक्षाएं स्थगित Panipat Crime: पानीपत में मानवता शर्मसार; ट्रेन के बाथरूम में किशोरी के साथ दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्... Haryana Krishi Yantra Subsidy: हरियाणा के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी; आरकेवीवाई स्कीम के तहत मिलेगा ... Hisar Road Accident: हिसार में भीषण सड़क हादसा; बाइक सवार 2 सगे भाइयों की कार की चपेट में आने से मौत Sirsa MLA Gokul Setia: कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया को मिली जान से मारने की धमकी; स्थानीय नेताओं पर ...
व्यापार

श्रीलंका की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए राष्ट्रपति राजपक्षे ने बनाई नई वित्तीय टीम

श्रीलंका के हालात हर बीतते दिन के साथ और भी बदतर होते जा रहे हैं। महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ दी है और वे खाने-पीने के लिए भी मोहताज हैं। अब कर्ज के जाल में फंसी सोने की लंका को उबारने के लिए राष्ट्रपति राजपक्षे ने नया दांव आजमाते हुए नई वित्तीय टीम नियुक्त की है।  कर्ज के जाल में फंसकर कंगाल हुई सोने की लंका को फिर से उबारने के लिए अब श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे ने नया दांव आजमाया है। उन्होंने आर्थिक और वित्तीय विशेषज्ञों का एक सलाहकार समूह नियुक्त किया है जो ये बताएगा कि कर्ज के इस भयानक जाल से कैसे निपटा जाए।

देश में कुकिंग गैस और बिजली की भारी कमी है, देश में 10 घंटे से ज्यादा की बिजली कटौती हो रही है। महंगाई एशिया में सबसे अधिक श्रीलंका में हो चुकी है। यहां लोगों को एक ब्रेड का पैकेट भी 0.75 डॉलर (150) रुपये में खरीदना पड़ रहा है। यहीं नहीं मौजूदा समय में एक चाय के लिए लोगों के 100 रुपये तक खर्च करने पड़ रहे हैं। देश में एक किलो मिर्च की कीमत 710 रुपये हो गई, एक ही महीने में मिर्च की कीमत में 287 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। यही नहीं  बैंगन की कीमत में 51 फीसदी बढ़ी,  तो प्याज के दाम 40 फीसदी तक बढ़ गए। एक किलो आलू के लिए  200 रुपये तक चुकाने पड़ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button