ब्रेकिंग
Kolkata Blast 1993: सुप्रीम कोर्ट ने दोषी मोहम्मद राशिद खान की रिहाई पर लगाई रोक, जारी किया नोटिस Shala Praveshotsav 2026: गुजरात में शिक्षा का महाकुंभ; सीएम भूपेंद्र पटेल ने किया 'निपुण गुजरात' कार... Bhawanipur Election Case: ममता बनर्जी की याचिका पर कलकत्ता हाई कोर्ट का बड़ा आदेश; सुरक्षित रखे जाएंग... Jammu News: अमरनाथ यात्रियों के लिए तैयार हुआ आधार शिविर; भगवती नगर यात्री निवास में सुरक्षा और सुवि... Coaching Center Fire Safety: लखनऊ हादसे के बाद दिल्ली के कोचिंग सेंटरों का रियलिटी चेक; दांव पर है ह... Bharat Bhushan Tiwari Encounter: बिहार मानवाधिकार आयोग सख्त; प्रशासन से तलब की रिपोर्ट, पुलिस ने मान... Maharashtra Anti-Drug Drive: नशा तस्करों पर सीएम फडणवीस का बड़ा एक्शन; 254 करोड़ से ज्यादा का ड्रग्स... Dr. Syama Prasad Mookerjee: भाजपा नेता तरुण चुघ ने की बलिदान से जुड़े रिकॉर्ड सार्वजनिक करने की मांग Indore News: एंबुलेंस में न्याय मांगने पहुंची 80 वर्षीय बुजुर्ग; गांधी नगर में संपत्ति हड़पने का सनसन... Uttarakhand News: सीएम धामी की उच्चस्तरीय बैठक; चारधाम और हेमकुंट साहिब आने वाले पर्यटकों से की शांत...
विदेश

करतारपुर कॉरिडोर काे लेकर भारत-पाकिस्तान के बीच आज हाईलेवल मीटिंग, Pak ने जताई ये उम्मीद

लाहौरः करतारपुर गलियारे को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच बुधवार को हो रही तीसरे दौर की बातचीत से पहले पाकिस्तान ने उम्मीद जताई कि अटारी बैठक में गलियारे संबंधी समझौते के मसौदे को अंतिम रूप दे दिया जाएगा। यह गलियारा पाकिस्तान के करतारपुर स्थित दरबार साहिब को पंजाब के गुरदासपुर स्थित डेरा बाबा नानक साहिब से जोड़ेगा। गलियारे के रास्ते भारतीय सिख तीर्थयात्री बिना वीजा के करतारपुर जा सकेंगे। उन्हें इसके लिए सिर्फ परमिट या इजाजत लेनी होगी। करतारपुर स्थित दरबार साहिब की स्थापना 1522 में सिख पंथ के संस्थापक गुरु नानक देव ने की थी।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता और दक्षिण एशिया तथा सार्क मामलों के महानिदेशक मोहम्मद फैसल ने अटारी आने से पहले कहा कि भारत के साथ आज की वार्ता में हमें आशा है कि करतारपुर गलियारा समझौते के मसौदे को अंतिम रूप दिया जा सकेगा। इस परियोजना का 90 प्रतिशत काम लगभग पूरा हो चुका है और पाकिस्तान इस गलियारे को नवंबर में खोलने के लिए प्रतिबद्ध है।

गलियारे से जुड़ी वार्ता में फैसल पाकिस्तानी टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान गलियारे से जुड़ी वार्ता के परिणाम को लेकर सकारात्मक और उत्साहित है। फैसल ने कहा कि पाकिस्तान ने सिख समुदाय की इच्छा पर इस गलियारे को खोलने का फैसला किया है। प्रधानमंत्री इमरान खान ने यह कदम अल्पसंख्यकों के लिए उठाया है। एक अधिकारी ने बताया कि अटारी में आज हो रही बातचीत के दौरान संभवत: यह तय होगा कि गलियारे के उद्घाटन के वक्त कौन-कौन उपस्थित रहेगा। उन्होंने बताया कि बैठक में यह भी तय हो सकता है कि गलियारे के उद्घाटन समारोह के दौरान भारत से कितने सिख पाकिस्तान आएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button