ब्रेकिंग
Who is Makhanlal Sarkar: कौन हैं 98 वर्षीय माखनलाल सरकार? जिनके सम्मान में पीएम मोदी ने झुकाया सिर औ... Inspirational News: जब महिला पुलिस अधिकारी बनीं 12 साल के नाविक की 'मां'; पतवार छुड़वाकर थमाई किताब,... Wedding Brawl: ‘जूता नहीं चुराने देंगे...’ रस्म के दौरान मंडप में बवाल; दूल्हा-दुल्हन पक्ष के बीच चल... Civic Issues: कानपुर में सीवर की समस्या पर बवाल; छत पर चढ़कर महिला ने दी जान देने की धमकी, प्रशासन मे... Mother's Day 2026: एक हाथ में बंदूक, दूसरे में ममता! मिलिए उन 'Super Cop Moms' से जो अपराधियों और जि... Ujjain News: उज्जैन की कांता गोयल ने पेश की इंसानियत की मिसाल, 350 अनाथ बच्चों को दिया मां का प्यार ... Chandranath Murder Case: यूपी की ओर मुड़ी जांच की आंच; संभल और बदायूं में बंगाल पुलिस की छापेमारी, द... Weather Update: दिल्ली-NCR में फिर यू-टर्न लेगा मौसम; अगले 2 दिन बारिश का अलर्ट, बिहार में ओलावृष्टि... Political Reset: तमिलनाडु में सत्ता का सस्पेंस खत्म! एक्टर विजय कल बनेंगे नए मुख्यमंत्री, जानें शपथ ... Shashi Tharoor News: शशि थरूर के पर्सनैलिटी राइट्स पर दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला; डीपफेक वीडियो ...
मध्यप्रदेश

ग्वालियर दक्षिण से कांग्रेस MLA ने FB पर लिखा- यह MBA किए हैं, 40 से ज्यादा ऑफर आ गए

ग्वालियर   दक्षिण से कांग्रेस विधायक प्रवीण पाठक ने सोशल मीडिया के जरिए एक ऐसे यूथ को जॉब के ऑफर दिला दिए, जो MBA पासआउट होने के बाद भी 2 साल से नौकरी की तलाश कर रहा था। लाला का बाजार इलाके में रहने वाले अंकेश पर्सनालिटी के लिहाज से अच्छी जॉब पाने में चूक जाते थे। अंकेश 28 के हो चुके हैं, लेकिन कद-काठी से 15 साल के स्टूडेंट लगते हैं। विधायक को पता लगा कि वह PGDM (पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मैनेजमेंट) किए हैं। उन्होंने अंकेश की अपने साथ एक फोटो फेसबुक पर पोस्ट कर लिखा- यह MBA किए हैं। इनके लिए कोई जॉब हो तो बताएं। अंकेश के व्यक्तित्व के बारे में भी लिखा। इतना करना था कि विधायक के पास अंकेश के लिए 40 से ज्यादा जॉब ऑफर आ गए।

मां बीड़ी कारखाने में काम करती है, पिता टेलर

अंकेश कुष्ठी की मां बीड़ी कारखाने में काम करती हैं। पिता अशोक कॉर्नर पर सिलाई की दुकान चलाते हैं। दो भाई एक बहन में अंकेश बीच के हैं। 2020 में PGDM किया है। इसके बाद से अपने लिए जॉब सर्च कर रहे हैं, लेकिन हर बार उनकी पर्सनालिटी आड़े आ जाती थी। मैनेजमेंट फील्ड में कंपनियों को गुड लुकिंग कर्मचारी चाहिए होते थे। अंकेश के अंदर की खूबसूरती सिर्फ ग्वालियर दक्षिण से कांग्रेस विधायक प्रवीण पाठक ने पहचानी।

मां के कागजात के लिए पहुंचे थे विधायक के पास

अंकेश को मां के आधार कार्ड में उम्र का करेक्शन कराना था, लेकिन उनकी मां के जन्म का कोई प्रमाण पत्र नहीं था। इसमें उन्हें किसी ने क्षेत्रीय विधायक से लिखवाने के लिए कहा। जब वह विधायक के पास पहुंचे तो उन्होंने अंकेश से बात की तो पता लगा कि वह मैनेजमेंट का कोर्स किए हुए हैं। गरीबी में भी उसने पढ़ाई जारी रखी।

अंकेश बोला- विधायक ने मेरे लिए जॉब्स के ऑफर का अंबार लगा दिया

अंकेश ने बताया कि उसे जॉब नहीं मिल रहा था। उसकी पर्सनालिटी आड़े आ रही थी। जब वह विधायक प्रवीण पाठक से मिला तो लगा ही नहीं किसी नेता या विधायक से मिल रहा हूं। ऐसा लगा कि बड़े भाई से मिल रहा हूं। उन्होंने मेरी तत्काल मदद की। जिस काम के लिए गया था, वह तो हो ही गया, साथ ही उन्होंने मेरी योग्यता को समझा और मेरे लिए जॉब के ऑफर का अंबार लगा दिया।

अंकेश सादा व्यक्तिव के इंसान: विधायक

मेरे पास अंकेश आया था। बड़ा ही सादा व्यक्तिव का लगा। जब उसने मुझे बताया कि MBA किए हुए हैं तो लगा कि उसे जॉब दिलाना चाहिए। मैंने अपना काम किया। सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के बाद उसके लिए कई ऑफर आए हैं। हो सकता है अगले दिन वह अपनी नई जिम्मेदारी निभाता हुआ दिखे।

Related Articles

Back to top button