ब्रेकिंग
नेपाल में ग्लेशियल झील फटने से बिहार में हाई अलर्ट: गंडक बराज के सभी 36 फाटक खोले गए, कोसी-सारण तटबं... नेपाल-तिब्बत बॉर्डर पर विनाशकारी बाढ़: नेपाल में खुली तबाही, चीन में आंकड़ों पर रहस्य ₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही...
खेल

भारतीय महिला हॉकी टीम का एफआईएच जूनियर विश्वकप में पदक जीतने का सपना टूटा

कांस्य पदक के मुकाबले में इंग्लैंड ने उसे शूटआउट में 3-0 से हरा दिया। निर्धारित समय तक स्कोर 2-2 से बराबर था। टूर्नामेंट में आठ गोल करने वालीं मुमताज ने भारत के लिए 21वें और 47वें मिनट में फील्ड गोल किए। इंग्लैंड के लिए मिली जिगलियो ने 18वें और क्लाउडिया स्वेन ने 58वें मिनट में गोल करके मैच को शूटआउट में खींचा।

शूटआउट में ओलंपियन शर्मिला देवी, कप्तान सलीमा टेटे और संगीता कुमारी गोल नहीं कर सकीं। वहीं इंग्लैंड के लिए कैटी कुर्टिस, स्वेन और मैडी एक्सफोर्ड ने गोल दागे। इसके साथ ही इंग्लैंड ने 2013 में इसी टूर्नामेंट के कांस्य पदक के मुकाबले में भारत से मिली हार का बदला चुकता कर लिया। 2013 में जर्मनी के मोंशेंग्लाबाख में जूनियर विश्वकप में भारत ने इंग्लैंड को शूटआउट में हराकर कांस्य पदक जीता था ।

Related Articles

Back to top button