ब्रेकिंग
Khandwa Truck Accident: खंडवा में बारातियों से भरा ट्रक पलटने से मची चीख-पुकार; 100 से अधिक लोग घायल Bhopal Crime News: भोपाल में HR मैनेजर युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म; सेल्समैन प्रेमी गिरफ्ता... Raisen Road Accident: सेहतगंज टोल प्लाजा के पास भोपाल-सागर रूट की बसें टकराईं; नीतीश और माखन की हुई ... MP Medical College Update: मध्य प्रदेश में खुलेंगे 6 नए सरकारी मेडिकल कॉलेज, 2028 तक 7450 पहुंच जाएं... Bhind Crime News: भिंड में दूल्हा बनने से पहले गिरफ्तार हुआ 37 लाख की चोरी का इनामी आरोपी बलदेव गोले Supreme Court AI Draft 2026: अदालतों में AI के इस्तेमाल के लिए सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया ड्राफ्ट; 2... TMC Crisis 2026: ममता बनर्जी की TMC में सबसे बड़ी बगावत; 58 विधायकों के साथ ऋतब्रत बनर्जी ने ठोका 'अ... Ghaziabad Hotel Death: गाजियाबाद के 'अंश होटल' में फंदे से लटकी मिली युवती की लाश; प्रेमी को पुलिस न... Lords Test: 27 महीने बाद लौटे ऑली रोबिन्सन का महा-कमबैक; पहले ही ओवर में 3 विकेट लेकर मचाया तहलका Karuppu Box Office Collection: 300 करोड़ के क्लब से चंद कदम दूर सूर्या की 'करुप्पु'; अकेले तमिलनाडु ...
उत्तरप्रदेश

पूर्वी पाकिस्तान से विस्थापित हुये परिवारों को सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिया आवासीय पट्टा

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में करीब 52 वर्ष पहले से विस्थापित 63 परिवारों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को स्थापित कर दिया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोक भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में वर्ष 1970 में पूर्वी पाकिस्तान से विस्थापित 63 हिंदू बंगाली परिवारों के पुनर्वासन के लिए कृषि भूमि के साथ ही साथ आवासीय पट्टा प्रदान किया।
मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत सीएम योगी आदित्यनाथ ने विस्थापित 63 हिंदू बंगाली परिवारों के पुनर्वासन के लिए स्वीकृति पत्र वितरित किया। 53 वर्ष पहले पूर्वी पाकिस्तान से भारत आए बंगाली हिंदुओं को सीएम योगी आदित्यनाथ ने कानपुर देहात जिले के महेन्द्र नगर में बसाने की व्यवस्था की है। इन सभी परिवारों को आवास के साथ जीवन में आगे बढऩे के लिए कृषि योग्य दो-दो एकड़ जमीन भी दी है। जिससे कि इनका जीवन निर्वहन हो सकेगा। यह सभी 63 परिवार 1970 में पूर्वी पाकिस्तान से आकर मेरठ के हस्तिनापुर में रह रहे थे। यह सभी बीते कई वर्ष से आवास और खेती के लिए कृषि भूमि की मांग कर रहे थे। इनकी मांग को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुना और लखनऊ में सभी 63 परिवारों को आवंटन पत्र सौपें। मुख्यमंत्री के साथ इस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक तथा कैबिनेट मंत्री/भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी थे।

Related Articles

Back to top button