ब्रेकिंग
AI vs Justice: अदालती फैसलों में AI का अनियंत्रित इस्तेमाल खतरनाक, सुप्रीम कोर्ट ने विशेषज्ञ समिति ब... Bombay High Court News: ‘सरकार के खिलाफ नारे लगाना निष्कासन का आधार नहीं’, हाईकोर्ट ने पुलिस को लगाई... Patna Bungalow Controversy: राबड़ी देवी ने खाली किया सरकारी बंगला, लालू परिवार अब कौटिल्य नगर स्थित ... Brij Bhushan Sharan Singh Case: यौन शोषण मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट का फैसला सुरक्षित, 3 अगस्त को ... NADA Doping Bill 2026: डोपिंग अब बनेगा गंभीर अपराध, कोच और ड्रग सप्लायर को होगी 5 साल की जेल BMC Action: खुले मैनहोल में गिरने से व्यक्ति की मौत, बीएमसी ने दी 10 लाख की सहायता; जांच के लिए समित... Ram Niwas Mandir Dispute: राम मंदिर परिसर के पास पंचायती मंदिर पर कब्जे का आरोप, ट्रस्ट के महासचिव प... Assembly By-election 2026: बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की 3 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, 30 जुलाई को ह... Delhi School Fee Rule: निजी स्कूलों को 15 जुलाई तक गठित करनी होगी फीस समिति, शिक्षा मंत्री आशीष सूद ... College Street Makeover: अग्निमित्रा पॉल के प्रस्ताव का विरोध, हॉकरों की आजीविका और सौंदर्यीकरण के ब...
मध्यप्रदेश

भोपाल में पत्नी सास-ससुर जीने नहीं दे रहे, जिससे लव मैरिज की, उसी ने धोखा दिया

भोपाल  मैं जीना चाहता था। मेरी पत्नी, सास-ससुर और साले ने जीने नहीं दिया। मुझे आत्महत्या के लिए उकसाया। मुझे हर तरीके से प्रताड़ित किया। आरोप भी लगाए कि तुम छोटी जाति के हो। मेरी धर्मपत्नी आरती जिसको मैंने दिलो-जान से चाहा, जिससे लव मैरिज की थी। आज वह मुझे धोखा देकर मेरे घर से बहुत सारा सामान और जेवरात ले जा चुकी है। इससे पहले 2013 में भी वह जेवरात लेकर चली गई थी। मुझसे झूठ बोला उसने। ससुर गणेश सिंह कुशवाह यह बोलता है कि तुम धोबियों ने हमारे 30 साल तक जूते नहीं उठाए। मुझे जाति के नाम पर कलंकित किया। मैंने 14 साल पहले लव मैरिज की थी। शायद उसका बदला मुझसे अब लिया जा रहा है। सास-ससुर ने बोला- तुझे अब कहीं का नहीं छोड़ेंगे। तूने हमारी जाति पर कलंक लगाया है। मेरी पत्नी उनकी बातों में आकर मुझे लगातार 2 साल से प्रताड़ित कर रही थी। मुझे मारा गया, पीटा गया, काटा गया, नोंचा गया। लेकिन मैंने कभी डर से किसी को बताया नहीं। मेरे ससुर ने भी मुझ पर कई बार हाथ उठाए। सास-ससुर,साला और मेरी पत्नी इन लोगों ने मिलकर मुझे कई बार प्रताड़ित किया। मेरी दोनों फूल सी बच्चियों से दूर कर दिया। मैंने हमेशा इनकी सुख-दुख में मदद की। पर मेरी पत्नी अपने माता-पिता के कहने पर बोलती है कि तू आत्महत्या कर ले, तू मर जा। मैंने हमेशा अपनी पत्नी को अच्छा रखना चाहा, पर मैं शायद गलत था। मुझे नहीं मालूम था कि जो लड़की अपने माता-पिता को धोखा दे सकती है। वह मुझे भी एक दिन धोखा दे देगी। मैंने आरती को बहुत आगे बढ़ाने की कोशिश की। गाड़ी सिखाई, ब्यूटी पार्लर का कोर्स करवाया। शायद यही गलतियां मेरे लिए भारी पड़ रही हैं। इनका पूरा खानदान ही खराब है। मेरी 35 साल उम्र हो चुकी है। 14 साल शादी के हो चुके हैं। अब मैं क्या करूं, मेरी दूसरी शादी करने की हिम्मत नहीं है। मैंने कभी जीवन में ऐसा नहीं सोचा कि मैं दूसरी शादी कर लूंगा। इन लोगों की वजह से मुझे आत्महत्या करनी पड़ रही है। यह शायद मेरा आखिरी मैसेज है। मुझे इंसाफ चाहिए। मुझे इंसाफ जरूर दिलवाना, क्या गरीबों की सुनवाई नहीं है? यह लोग पैसे वाले हैं। पैसे के दम पर कुछ भी कर सकते हैं। अगर मुझे इंसाफ नहीं मिला, तो मेरी आत्मा भटकती रहेगी।

घर में फंदे पर मिला शव

भोपाल के कोलार में रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर विनय रजक (36) ने बुधवार को खुदकुशी कर ली। उसका शव घर पर फंदे पर लटका मिला है। सुसाइड से पहले उसने फैमिली के वाट्सऐप ग्रुप में सुसाइड नोट व वीडियो शेयर किया। उसने इसका जिम्मेदार, ससुर गणेश सिंह कुशवाह, सास शशि कुशवाह, साला अवनीश कुशवाह, पत्नी आरती कुशवाह, बुआ ममता सिंह को ठहराया है। विनय के भाई वीरेन्द्र रजक ने बताया कि 14 साल पहले विनय ने ब्यूटीशियन आरती कुशवाह से लव मैरिज की थी। आरती के व्यवहार की वजह से भाई अलग रहने लगा था। आठ-दस साल तक दोनों के रिश्ते ठीक चले। उनकी दो बेटियां हैं। दो-तीन साल पहले से मनमुटाव बढ़ गया। भाई हमें कुछ नहीं बताता था।

पत्नी कहती थी-तुम मर जाओ, तो दूसरी शादी कर लूंगी

हाल में पता चला कि भाई को उसकी पत्नी, ससुराल पक्ष के लोग प्रताड़ित कर रहे हैं। आरती बोलती थी कि मैं दूसरी शादी कर लूंगी। तुम मर जाओ। कई बार दोनों के बीच सुलह कराने की कोशिश की, लेकिन आरती सहमत नहीं हुई। 10 मार्च को उसने तलाक का नोटिस भिजवाया था। उसने आरोप लगाया था कि बेटा पैदा करने के लिए पति मारपीट करता है।

जनवरी में भी की थी सुसाइड की कोशिश

विनय के भाई ने बताया कि 13 जनवरी को आरती पति को छोड़कर मायके चली गई थी। साथ में बेटियों को भी ले गई। इसी के चलते जनवरी में भाई ने सुसाइड की कोशिश की थी। तब पड़ोसियों ने बचा लिया था। पिछले हफ्ते से आरती ने बेटियों से बात कराना भी बंद कर दिया। इस कारण वह तनाव में था।

Related Articles

Back to top button