ब्रेकिंग
FIFA World Cup 2026: फुटबॉल का ऐसा पागलपन! फीफा वर्ल्ड कप के सारे टिकट खरीदने के लिए बुजुर्ग ने बेच ... King Movie Update: शाहरुख खान की 'किंग' में हुई रणवीर सिंह की धमाकेदार एंट्री? यूरोप में गुपचुप शूट ... Iran Drone Program: ईरान ने UAE की कंपनी के जरिए चीन से खरीदे एडवांस सैटेलाइट उपकरण; FT की रिपोर्ट म... Fuel Price Hike: भारत में 11 दिनों में 4 बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम; जानें क्यों दुनिया के मुकाबले... X Monetization Update: कॉपी-पेस्ट करने वाले क्रिएटर्स पर X सख्त; अब ओरिजिनल क्रिएटर को ही मिलेंगे सा... Dandraua Dham Bhind: भिंड में 'डॉक्टर हनुमान' करते हैं गंभीर बीमारियों का इलाज; दर्शन मात्र से दूर ह... World Thyroid Day: क्या थायराइड की दवा जिंदगी भर खानी पड़ती है? जानें इस बीमारी से जुड़े 3 बड़े मिथक... NEET Exam Stress: लातूर में पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने के तनाव में NEET छात्रा ने की खुदकुशी Bakrid 2026: बकरीद पर गाय की कुर्बानी न करें मुस्लिम समुदाय; ऑल इंडिया पसमांदा उलेमा बोर्ड की बड़ी अ... J&K NIA Raid: जम्मू-कश्मीर में NIA की बड़ी कार्रवाई; शोपियां और श्रीनगर के कई ठिकानों पर छापेमारी
देशव्यापार

SBI ग्राहक भूलकर भी इन दो नंबरों से आने वाले कॉल न उठाएं, लग सकता है तगड़ा चूना!

एसबीआई ने अपने ग्राहकों को 2 मोबाइल नंबरों से सतर्क रहने को कहा है. बैंक का कहना है कि ये नंबर फिशिंग के लिए इस्तेमाल हो रहे हैं. इन नबंरों के बारे में असम सीआईडी ने भी लोगों को सचेत किया था. बैंक ने इन नंबरों से भेजे गए किसी भी लिंक पर क्लिक नहीं करने को कहा है.

नई दिल्ली. एसबीआई ने अपने ग्राहकों को 2 नंबरों से फोन आने पर उन्हें नहीं उठाने को कहा है. बैंक ने कहा है कि इससे आप फिशिंग का शिकार हो सकते हैं. एसबीआई ने एसएमएस, ट्वीट व ईमेल समेत अन्य माध्यमों से लोगों को इस बारे में सचेत किया है.

बैंक का कहना है कि इसमें बैंक के नाम का इस्तेमाल कर लोगों से ठगी की जा रही है. बैंक ने 91-8294710946 और 7362951973 से आने कॉल को पिक नहीं करने को कहा है. एसबीआई के अनुसार, ये नंबर स्कैमर्स के प्रतीत होते हैं.

सीआईडी असम ने दिया था संकेतइन नंबरों को लेकर सबसे पहले असम सीआईडी ने सचेत किया था. सीआईडी ने एक ट्वीट में लिखा था, “एसबीआई ग्राहकों को 2 नबंरों से कॉल आ रहे हैं और उन्हें केवाईसी अपडेट करने के लिए फिशिंग लिंक पर क्लिक करने के लिए कहा जा रहा है. सभी एसबीआई ग्राहकों से अनुरोध है कि वह ऐसे किसी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें.” बाद में बैंक ने भी इस ट्वीट की पुष्टि करते हुए अपने ग्राहकों से फोन न उठाने व केवाईसी अपडेट लिंक पर क्लिक नहीं करने को कहा. बैंक न सिर्फ कॉल बल्कि एसएमएस, ईमेल आदि पर भी ऐसे लिंक्स से सतर्क रहने को कह रहा है. बैंक ने कहा है कि ऐसे किसी भी लिंक पर जवाब न दें जिसमें आपसे पिन, सीवीवी, या ओटीपी जैसी व्यक्तिगत चीजें मांगी गई हों. एसबीआई ने कहा है कि बैंक आपसे कभी यह जानकारी नहीं मांगता है. बैंक ने ऐसी किसी फिशिंग की घटना की जानकारी देने के लिए report.phising@sbi.co.in पर रिपोर्ट करने के लिए कहा है.

आरबीआई ने जारी की पुस्तिकाभारतीय रिजर्व बैंक इस तरह की धोखाधड़ी से बचने के लिए एक जागरुकता पुस्तिका प्रकाशित कर चुका है. इसमें बताया गया है कि ठग और घोटालेबाज किस तरह अपने काम को अंजाम देते हैं और उनसे कैसे बचा जा सकता है. आरबीआई ने ऐसी धोखाधड़ी से बचने के लिए सुझाव दिए हैं जिसमें संदिग्ध लोगों पर विश्वास न करने या एसएमएस व ईमेल पर भेजे गए लिंक को क्लिक नहीं करने को कहा गया है.

Related Articles

Back to top button