ब्रेकिंग
अंबाला-चंडीगढ़ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे: 15 दिसंबर से मिलेगा ट्रैफिक जाम से छुटकारा पंजाब में हड़ताली कर्मचारियों पर सरकार सख्त: मांगी गैरहाजिर कर्मियों की लिस्ट परविंदर सिंह झोटा मर्डर केस: CBI की जांच तेज, आरोपी अश्विनी कुमार के घर पहुंची टीम Bareilly Murder News: उत्तर प्रदेश के बरेली में दिव्यांग शख्स की गला दबाकर हत्या, खेत के विवाद को ले... Jalandhar Politics News: राजविंदर कौर थियाड़ा को हटाए जाने के बाद वायरल ऑडियो से सियासी भूचाल, विधाय... Punjab Vidhan Sabha Session: पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र आज से शुरू, नशे और विकास के मुद्दों पर हंग... एशियन हॉकी चैंपियनशिप से पहले जालंधर में अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर, भगत सिंह कॉलोनी में झुग्गियां ह... जालंधर में ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट सेंटर पर कामकाज ठप, पांच दिनों से बढ़ रही लोगों की परेशानी PSEB Open School Result 2026: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं और 12वीं ओपन स्कूल का परिण... Hisar Azad Nagar Crime News: एचएयू में गार्ड था सचिन, शादीशुदा महिला के साथ लिव-इन में रहते हुए उठाय...
मनोरंजन

Sridevi के निधन के 3 साल बाद जाह्नवी कपूर ने बताई मां की इच्छा, कहा, ‘वो हमेशा से ही मुझे…’

नई दिल्ली। बॉलीवुड दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की दोनों बेटियां एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर अपनी मां के बेहद करीब थीं। मां के निधन के बाद भी जाह्नवी और खुशी एक पल को भी उनसे अलग नहीं सकीं। जाह्नवी अक्सर अपनी मां से जुड़ी तस्वीरें और बातें शेयर करती रहती हैं। इसी बीच एक बातचीत में जाह्नवी ने अपनी मां को याद करते हुए कहा उनसे जुड़ी कई बातें शेयर की हैं। उन्होंने बताया कि इंडस्ट्री में वह किन-किन लोगों से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। साथ ही जाह्नवी ने श्रीदेवी को याद कर उनकी इच्छा बताई।

जाह्नवी कपूर ने हाल ही में Elle इंडिया मैगजीन के इंटरव्यू के दौरान अपनी लाइफ से जुड़ी कई सारी बातें शेयर की हैं। इस इंटरव्यू के दौरान ने जब जाह्नवी से पूछा गया कि वह सबसे ज्यादा किससे इंस्पायर्ड हैं। इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘मेरे आस-पास बहुत सी पावरफुल महिलाएं हैं, जिनमें आलिया भट्ट, सारा अली खान के अलावा मेरी बहन खुशी भी हैं। मैं इन लोगों से काफी प्रीभावित हूं क्योंकि ये लोग किसी भी चीज के लिए किसी पर निर्भर नहीं हैं। ठीक यही मेरी मां ने भी मुझसे कहा था कि कभी किसी पर निर्भर मत रहो, और अपनी पहचान बनाओ।’

जाह्नवी ने मां की इच्छा बताते हुए कहा, ‘मां अकसर मुझे अपनी पहचान बनाने के लिए कहा करती थीं। वो चाहती थीं कि मैं सेल्फ डिपेंड बनु और किसी पर निर्भर न रहूं।’ फिल्म ‘धड़क’ से पहले जाह्नवी ने अपनी लाइफ में हुए व्यक्तिगत नुकसान के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया, ‘मेरी पर्सनल लाइफ में और मेरे आसपास होने वाली घटनाओं की वजह से मैं बहुत अलग हो गई थी। इसके बाद मैंने खुद अपनी अलग पहचान बनाने का फैसला किया और बिजी हो गई। मुझे हर तरफ अटेंशन ​भी मिल रही थी लेकिन हकीकत में मेरा ​मन और दिमाग पूी तरह से कहीं और ही था।’

Related Articles

Back to top button