ब्रेकिंग
Raipur 53 Lakh Theft Case: रायपुर में 53 लाख की उठाईगिरी का खुलासा, गीजर और टीवी में छुपाए गए थे पैस... Durg Police Cash Reward: नाबालिग की हत्या के फरार आरोपी पर दुर्ग पुलिस ने रखा 10 हजार का इनाम, सूचना... Bastar Cyber Crime News: बस्तर पुलिस ने किया अंतरराज्यीय सायबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश, जामताड़ा के 2 ... Kawardha Baiga Children Death: कबीरधाम के बैगा बहुल गांव में 5 बच्चों की मौत, सियासत हुई तेज Raipur Child Cruelty News: रायपुर में 3 साल के मासूम बच्चे परवान चढ़ाया कहर, सगी मां और सौतेले पिता ... गुजारा भत्ता नहीं देने पर बार-बार जेल भेजना कानूनी रूप से सही नहीं, हाईकोर्ट का फैसला देवघर में सप्तमी पर खुले पूजा पंडालों के पट, सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट Ramgarh Durga Puja 2026: रामगढ़ के बरकाकाना में खुले मां दुर्गा के पट, सीसीएल महाप्रबंधक ने किया भव्... जमशेदपुर के इस पंडाल में जीवंत है बंगाल की पुरानी परंपरा, महिलाओं ने किया अद्भुत धुनुची नृत्य हजारीबाग में दुर्गा पूजा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 100 से अधिक गुप्तचर तैनात; एसपी ने दी चेतावनी
मध्यप्रदेश

15 लाख महीना कमाने वाली महिला ठग के शौक, फॉरेन टूर और मुंबई-गोवा के पब में वीकेंड पार्टीज

इंदौर की राऊ पुलिस ने करोड़ों रुपए की ठगी करने वाली पूजा थापा को 30 अप्रैल तक रिमांड पर लिया है। पूजा फर्जी एडवाइजरी कंपनी के जरिए ठगी कर रही थी। राइफल मैन को ठगने के मामले में पुलिस ने युवती और उसके साथी युवकों को पकड़ा था। पूछताछ में उन्होंने मास्टरमाइंड पवन और पूजा के नाम बताए थे। जानकारी के मुताबिक इन दोनों ने आठ महीने में एक करोड़ रुपए कमाए। यानी हर महीने लगभग 15 लाख रुपए। जबकि यही महिला पहले 12 हजार रु. महीने की नौकरी करती थी। पुलिस ने पवन को तो दो दिन पहले पकड़ लिया था, लेकिन पूजा फरार थी। पुलिस ने उसकी बहन और मां पर दबाव बनाया। वहीं जीजा को भी हिरासत में ले लिया। जिसके बाद पूजा ने बुधवार को सीधे कोर्ट में सरेंडर कर दिया।

इंदौर के शेखर प्लेनेट में रहने वाली पूजा उर्फ आशी उर्फ शैफाली पर आरोप है कि उसने दादाजी ट्रेडर्स, ए वाय ट्रेडर्स, प्रखर जी और विजय नाम की फर्जी कंपनियां बनाईं। फिर लोगों से निवेश कराने और रुपए दोगुने करने की बात पर ठगी का खेल शुरू किया। पूजा सामान्य परिवार से आती है, लेकिन उसके शौक काफी महंगे हैं। वह वीकेंड पर मुंबई, गोवा और बेंगलुरु के पबों में पार्टी करने जाती थी। पिता मामूली सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं, लेकिन पूजा लग्जरी लाइफ जीती है। वह कई विदेश यात्रा भी कर चुकी है।

पूजा थापा के पिता दवा कंपनी में गार्ड की नौकरी करते हैं। करीब 15 साल पहले वह पूजा की मां से अलग हो गए थे। जिसके बाद बड़ी बेटी अमृता उनके साथ रहने लगी, जबकि पूजा और छोटी बहन पायल अपनी मां के साथ रहने लगे। पूजा ने पहले मोहित और पंकज की एडवाइजरी कंपनी में नौकरी की। विजय नगर पुलिस मोहित को पहले ही पकड़ चुकी है। यहां पूजा करीब 500 लोगों के स्टाफ को संभालती थी, लेकिन उसका नाम सामने नहीं आया था। इसके बाद पवन और साथ में काम करने वाले अन्य साथियों की मदद से उसने खुद की कंपनियां डालीं।

पुलिस ने पूजा को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। पुलिस को उसकी बहन अमृता की जानकारी मिली। पुलिस ने उसके पति प्रशांत चित्रे को हिरासत में लिया। प्रशांत की ये दूसरी शादी थी। पहली पत्नी से तलाक के बाद उसने अमृता से शादी की । प्रशांत पेशे से मैकेनिक है। वह और अमृता पहले देवास में ऑटोमोबाइल कंपनी में साथ काम करते थे। दोनों के बीच अफेयर हुआ। जिसके बाद पूजा ने उनकी शादी करवा दी। पूजा ने अपने खर्च से दोनों को शादी के बाद फ्लाइट से शिमला और मनाली घूमने भेजा था। पूजा के पिता अलग हो गए, लेकिन जरूरत पड़ने पर पूजा ही उनका खर्च उठाती थी। बहन अमृता के पास वह खर्चे के लिए रुपए भेजती थी। छोटी बहन पायल और पूजा की शादी नहीं हुई। दोनों अपनी मां के साथ इंदौर में रह रही थीं। पुलिस के मुताबिक उसने अपनी बहनों के नाम भी कुछ प्रॉपर्टी खरीद रखी है। इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

राउ पुलिस ने बुधवार को पूजा को जिला कोर्ट से हिरासत में लिया है। पुलिस ने उसे 30 अप्रैल तक का रिमांड पर लिया है। इस दौरान पूजा से उन कंपनियों की जानकारी निकाली जाएगी, जिसमें वह लोगों से रुपए इन्वेस्ट कराती थी। पुलिस के मुताबिक उन्हें शंका है कि उक्त कंपनियां परिवार के लोगों के नाम से बनाई थीं। पूछताछ में पूजा कई नामों के खुलासे भी कर सकती है।

Related Articles

Back to top button