Breaking
अक्षय तृतीया से पहले 3,300 रुपये सस्ता हुआ सोना, जानिए अब कितनी हो गई 10 ग्राम सोने की कीमत महाकाल मंदिर में एक श्रद्धालु ने दूसरे का फोड़ा सिर, प्रेग्नेंट पत्नी को धक्का लगने पर हुआ विवाद पिता कोचिंग के बाहर लगाते है ठेला, बेटी ने क्रैक किया JEE मेन्स, बनेगी इंजीनियर रेवन्ना मामला: राहुल गांधी ने सीएम सिद्धरमैया को लिखा लेटर, जानें क्या कहा आयरा-नुपूर की शादी का नया वीडियो आया सामने, बेटी की शादी पर खूब रोए थे आमिर खान खूनी झड़प में बदली छात्रों की वर्चस्व की लड़ाई, स्कूल के बाहर चाकूबाजी में दो घायल सत्ता में बने रहने के लिए BJP हिंदुओं में डर पैदा करने की कर रही है कोशिश, फारूक अब्दुल्ला ने साधा न... मई का महीना कूल-कूल… दिल्ली-UP, हरियाणा समेत इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, गर्मी से लोगों को मिलेगी... ‘जानते थे फिर भी रेवन्ना को दिया टिकट’… कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत्र का पीएम पर हमला पुंछ में वायुसेना के काफिले पर आतंकी हमला, कई जवान घायल

नीमच में गले में फंदा डालकर एक ही रस्सी से पेड़ पर लटका कपल,

नीमच  एक प्रेमी जोड़े ने एक ही रस्सी से पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। मामला रामपुरा थाना क्षेत्र का है। हालांकि सुसाइड की साफ साफ वजह तो सामने नहीं आई है। लेकिन ये आशंका जताई जा रही है कि प्रेमी जोड़े को इस बात का डर था कि उनके प्यार को परिवार का साथ नहीं मिलेगा। इसी वजह से उन्होंने मौत को गले लगा लिया। शुक्रवार को प्रेमी जोड़े ने मौत के पहले गले में फंदा डाला और अपने आखिरी शब्दों को वीडियो में कैद किया। उन्होंने कहा – हमारी मौत के बाद, अलग नहीं, हमें एक साथ जलाना। वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया और पेड़ पर फांसी लगाकर लटक गए। लोगों ने एक ही रस्सी से दोनों को लटका देख पुलिस को कॉल किया। लड़की के परिवार वालों ने एक दिन पहले ही अपहरण का मामला दर्ज कराया था।

रामपुरा थाना प्रभारी एसआई गजेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि डायली गांव के जंगल में लड़का-लड़की ने फांसी लगाकर जान दी है। दोनों एक ही रस्सी से पेड़ से लटके थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लड़की पूजा और लड़का शैतान सुरावत दोनों डायली गांव के रहने वाले थे।

यह कहा वीडियो में…

हम दोनों अपनी मर्जी से फांसी लगा रहे हैं। किसी ने हमसे कोई जबरदस्ती नहीं की है। हमारे मरने के बाद हमारे घरवाले आपस में न लड़ें। उन्हें कोई परेशान भी ना करे। हमारी मौत के बाद हम दोनों को एक साथ जलाया जाए, यही हमारी इच्छा है।

कंबल का व्यापार करता था युवक

शैतान के बारे में पता चला है कि उसका कंबल का व्यापार था। वह गांव-गांव जाकर कंबल बेचने का काम करता था। गुरुवार सुबह ही वह काम निपटाकर घर लौटा था। परिजनों से कुछ देर में आने का कहकर घर से निकला, इसके बाद नहीं लौटा। पूजा भी घर से कुछ काम का कहकर निकली थी। काफी देर तक नहीं लौटी तो परिवार वालों ने थाने पहुंचकर अपहरण का केस दर्ज करवाया।

परिवार हैरान, बोले – प्यार का पता नहीं था

शुक्रवार सुबह उनके शव फंदे पर देख परिवार वाले हैरान रह गए। उन्होंने पुलिस को बताया कि उन्हें यह नहीं पता था कि दोनों एक -दूसरे से प्यार करते हैं। उन्हें लगा होगा कि हम इस प्यार को स्वीकार नहीं करेंगे, संभवत: इसलिए उन्होंने यह कदम उठाया होगा।

अक्षय तृतीया से पहले 3,300 रुपये सस्ता हुआ सोना, जानिए अब कितनी हो गई 10 ग्राम सोने की कीमत     |     महाकाल मंदिर में एक श्रद्धालु ने दूसरे का फोड़ा सिर, प्रेग्नेंट पत्नी को धक्का लगने पर हुआ विवाद     |     पिता कोचिंग के बाहर लगाते है ठेला, बेटी ने क्रैक किया JEE मेन्स, बनेगी इंजीनियर     |     रेवन्ना मामला: राहुल गांधी ने सीएम सिद्धरमैया को लिखा लेटर, जानें क्या कहा     |     आयरा-नुपूर की शादी का नया वीडियो आया सामने, बेटी की शादी पर खूब रोए थे आमिर खान     |     खूनी झड़प में बदली छात्रों की वर्चस्व की लड़ाई, स्कूल के बाहर चाकूबाजी में दो घायल     |     सत्ता में बने रहने के लिए BJP हिंदुओं में डर पैदा करने की कर रही है कोशिश, फारूक अब्दुल्ला ने साधा निशाना     |     मई का महीना कूल-कूल… दिल्ली-UP, हरियाणा समेत इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, गर्मी से लोगों को मिलेगी राहत     |     ‘जानते थे फिर भी रेवन्ना को दिया टिकट’… कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत्र का पीएम पर हमला     |     पुंछ में वायुसेना के काफिले पर आतंकी हमला, कई जवान घायल     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें