ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
व्यापार

इन 4 स्‍थ‍ित‍ियों में रद्द हो जाएगा आपका राशन कार्ड, जानें क्‍या हैं लेटेस्‍ट रूल्‍स

Ration Card Rules : सरकार की तरफ से अपात्र राशन कार्ड धारकों से कार्ड को सरेंडर करने या न‍िरस्‍त कराने की अपील की गई है. कार्ड सरेंडर नहीं करने वाले यद‍ि सरकार के सत्‍यापन में पकड़े जाते हैं तो उनके ख‍िलाफ कानूनी कार्रवाई हो सकती है. साथ ही उनसे अब तक ल‍िए गए राशन की वसूली भी हो सकती है.

Ration Card Rules : अगर आप भी राशन कार्ड धारक (Ration Card Holder) हैं तो यह खबर आपको जरूर पढ़ लेनी चाह‍िए. दरअसल, सरकार ने कोरोना महामारी के दौरान गरीबों के ल‍िए फ्री राशन की व्‍यवस्‍था शुरू की थी. लेक‍िन प‍िछले द‍िनों सरकार की जानकारी में आया क‍ि लाखों अपात्र लोग भी सरकार की तरफ से फ्री में म‍िलने वाले राशन का फायदा ले रहे हैं.

कार्रवाई भी की जा सकती है

इसके ल‍िए सरकार की तरफ से लोगों से अपील की जा रही है क‍ि ऐसे लोग खुद अपना राशन कार्ड न‍िरस्‍त करा लें. राशन कार्ड न‍िरस्‍त नहीं कराया तो सत्यापन के बाद खाद्य विभाग की टीम इसे रद्द कर देगी. ऐसे लोगों के ख‍िलाफ कार्रवाई भी की जा सकती है.

क्‍या है न‍ियम

यद‍ि क‍िसी कार्ड धारक के पास खुद की आय से अर्ज‍ित 100 वर्ग मीटर का प्‍लाट/ फ्लैट या मकान, चार पहिया गाड़ी / ट्रैक्टर, शस्त्र लाइसेंस, गांव में दो लाख और शहर में तीन लाख सालाना से अधिक पार‍िवार‍िक आय है तो ऐसे लोगों को अपना राशन कार्ड तहसील और डीएसओ कार्यालय में सरेंडर करना होगा.

होगी वसूली

सरकार के न‍ियमानुसार यद‍ि राशन कार्ड धारक कार्ड को सरेंडर नहीं करता है तो ऐसे लोगों का कार्ड जांच के बाद रद्द कर द‍िया जाएगा. साथ ही उस परिवार के ख‍िलाफ कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है. इतना ही नहीं ऐसे लोगों से जब से वह राशन ले रहा है, तब से राशन की वसूली भी की जाएगी.

Related Articles

Back to top button