हमारा लक्ष्य:- सुगम, सुरक्षित, सुखद यातायात

मोटरसाइकिल क्रमांक MP 09-QZ-6335 के चालक को रेड लाइट उलंघ्घन करना पड़ा भारी, पुराने 37 ई-चालान पाए जाने पर गाड़ी हो गई जप्त | पुलिस उपायुक्त, यातायात प्रबंधन, महानगर इंदौर महेश चंद जैन के निर्देशन में यातायात प्रबंधन पुलिस की सभी टीमों के द्वारा शहर भर में लगातार बेहतर यातायात प्रबंधन के साथ-साथ यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।”क्यूआरटी टीम-6″ के प्रभारी निरीक्षक राम कुमार कोरी व टीम पलासिया चौराहा पर यातायात प्रबंधन का कार्य कर रही थी, इसी दौरान मोटरसाइकिल क्रमांक MP 09-QZ-6335 के चालक को रेड लाइट उलंघ्घन करने पर तुरन्त रोका गया। यातायात प्रबंधन केंद्र से उक्त मोटरसाइकिल के पूर्व में लंबित ई-चालानो की जानकारी ली गई तो पाया कि मोटरसाइकिल के चालक द्वारा पूर्व में भी 19 बार रेड लाइट का उलंघ्घन किया जा चुका है, अभी तक लंबित ई- चलानो का समन शुल्क भी नहीं जमा किया गया है। वाहन चालक द्वारा रेड लाइट उलंघ्घन कर आमजनमानस का जीवन संकट में डालने पर मोटरसाइकिल को जप्त कर यातायात थाना खड़ा किया गया। कृपया जिम्मेदार नागरिक बनें, यातायात के नियमों का पालन कर, सावधानी पूर्वक वाहन चलाएं, स्वयं सुरक्षित रहें व दूसरों को भी सुरक्षित रखें।





