ब्रेकिंग
CJP प्रदर्शनकारियों को खाना खिलाने वाले जुनैद मलिक पहुंचे सुप्रीम कोर्ट! पुलिस पर प्रताड़ना और परिजन... NEET पेपर लीक पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का अनोखा प्रदर्शन, सिर पर पट्टी और हाथ में लाठी लेकर पहुं... 'NEET के छात्रों से ऐंठे जाते हैं ₹1.32 लाख करोड़'; सार्वजनिक परीक्षा विधेयक 2026 पर बहस के दौरान प्... शिर्डी में गुरु पूर्णिमा उत्सव का आगाज! MP और गुजरात के भक्तों ने बाबा के चरणों में न्यौछावर किए लाख... दिल्ली में महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500! 'लक्ष्मी योजना' को कैबिनेट की मंजूरी, रक्षाबंधन पर आएग... सिर में नक्सलियों की गोली फंसी होने के बाद भी रोज लगा रहे 10 KM दौड़, पढ़ें हॉक फोर्स के जांबाज शिवक... फतेहपुर के सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्रों का हंगामा! बिजली, शौचालय व पेयजल की मांग को लेकर सड़क पर उ... IIT दिल्ली से घर बैठे सीखें AI और डेटा साइंस! सर्टिफिकेट प्रोग्राम के लिए आवेदन शुरू, जानें अप्लाई क... मसूरी-देहरादून मार्ग पर भारी भूस्खलन! मैगी पॉइंट के पास रेस्टोरेंट हुआ क्षतिग्रस्त, घंटों ठप रहा ट्र... छात्र प्रदर्शनों पर लाठीचार्ज मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश! निर्दोषों को तुरंत रिहा करने के ...
मध्यप्रदेश

गृहमंत्री नरोत्‍तम मिश्रा बोले, कांग्रेस की सियासत का बस इतना सा फसाना, पहले बस्‍ती जलवाना, फिर मातम भी मनाना

भोपाल ।  खरगोन में रामनवमी के दिन हुई हिंसा को लेकर प्रदेश में सियासी उबाल थमने का नाम नहीं ले रहा। गुरुवार को कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने खरगोन पहुंचकर पीड़ितों से मुलाकात की थी। इसको लेकर गृहमंत्री नरोत्‍तम मिश्रा ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। उन्‍होंने मीडिया के साथ चर्चा में कहा कि कांग्रेस को समझ जाना चाहिए कि जनता को गुमराह करने की राजनीति नहीं चलेगी। प्रदेश की जो जनता है, वह सब जानती है। खरगोन में कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल को जनता ने खुद कह दिया है कि कांग्रेस आतंकी पैदा करती है। कांग्रेस की सियासत का इतना सा फ़साना है, पहले बस्ती भी जलवाना है, फिर मातम भी मनाना है। वैसे सज्जन सिंह वर्मा भी कमाल हैं, जो दिग्‍विजय सिंह के अपमान का कोई अवसर नहीं छोड़ते हैं। जो खदेड़ा है जनता ने उनको, उस वक्‍त भी उन्‍होंने दिग्विजय सिंह मुर्दाबाद के नारे लगवा ही दिए।

राजस्‍थान हिंसा को लेकर यह कहा

गृहमंत्री नरोत्‍तम मिश्रा ने कहा कि खरगोन और राजस्थान में हिंसा की तुलना नहीं की जा सकती। खरगोन में हमने दो-तीन घंटे में ही हिंसा को कंट्रोल कर लिया था, लेकिन राजस्थान में तो दंगों कि सीरीज चल रही है। करौली से शुरू हुए दंगे अब जोधपुर, भीलवाड़ा और अलवर तक पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी अगर बुलडोजर सचिन पायलट और उनकी टीम पर चलाने की बजाय अपराधियों और दंगाइयों के खिलाफ चलाते तो अच्छा होता। अगर उनके पास बुलडोजर नहीं हैं तो यूपी, एमपी से मंगवा लो, भिजवा देंगे।

Related Articles

Back to top button