ब्रेकिंग
Delhi Fire News: मायापुरी इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की 11 गाड़ियां मौके पर... Tiger Shroff Firing Case: अभिनेता टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हरियाण... Afzal Ansari Hospitalized: समाजवादी पार्टी सांसद अफजाल अंसारी की अचानक तबीयत खराब, लखनऊ के मेदांता अ... Uttarakhand News: दलेर मेहंदी कॉन्सर्ट विवाद पर आया सीएम धामी का बयान, मंत्री सुबोध उनियाल के साथ हु... Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: स्काउट ओपी और लव गिल की नजदीकियों पर भड़कीं गर्लफ्रेंड काश्वी हिरानंदा... TRAI New OTP Rules: फोन पर आने वाले ओटीपी नियमों में जल्द होगा बड़ा बदलाव, ऑनलाइन ठगी रोकने के लिए ट... Delhi News: एमसीडी के 4,000 एमटीएस कर्मचारियों को बढ़ा हुआ वेतन, सीएम रेखा गुप्ता ने दी 52 करोड़ के ... Jharkhand BJP News: रांची में बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का जोरदार स्वागत, कार्यसमिति की बै... Patna News: महिला थाने में हाई-वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी के चक्कर में प्रेमिका ने बचपन की दोस्त की नाक ... Ranchi Dacoity Case Solved: रांची में 60 लाख की डकैती का सनसनीखेज खुलासा, महिला समेत 6 आरोपी गिरफ्ता...
मनोरंजन

रणबीर कपूर  की ‘ब्रह्मास्त्र’ डिज्नी स्टूडियो के ग्लोबल रिलीज कैलेंडर में शामिल

एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अब खबर आ रही है कि इस फिल्म ने रिलीज से पहले बड़ा इतिहास रच दिया है। ‘ब्रह्मास्त्र’ वॉल्ट डिज्नी स्टूडियो पिक्चर्स के ग्लोबल रिलीज कैलेंडर में स्थान हासिल करने वाली भारतीय सिनेमा की पहली फिल्म बन गई है। इसका मतलब यह है कि इस sci-fi ट्रायलॉजी फिल्म को 9 सितंबर को वर्ल्ड वाइड रिलीज किया जाएगा। डिज्नी स्टूडियो पिक्चर्स के ग्लोबल रिलीज कैलेंडर 2022 में ‘ब्रह्मास्त्र’ के अलावा हॉलीवुड के पॉपुलर डायरेक्टर जेम्स कैमरून की सुपर एनीमेशन ड्रामा ‘अवतार: द वे ऑफ वाटर’, ‘थॉर: लव एंड थंडर’ और ‘ब्लैक पैंथर: वकांडा फॉरएवर’ समेत कई फिल्मों के नाम शामिल हैं। इन सभी फिल्मों को डिज्नी स्टूडियो बैनर के द्वारा साल 2022 में रिलीज किया जाएगा।

‘ब्रह्मास्त्र’ को फॉक्स स्टार स्टूडियो ने प्रोड्यूस किया है, जिसके मालिक वॉक डिजनी स्टूडियो मोशन पिक्चर्स और धर्मा प्रोडक्शंस हैं। इस फिल्म को पांच भाषाओं हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज किया जाएगा। वहीं वॉल्ट डिज्नी स्टूडियोज मोशन पिक्चर्स द्वारा इस फिल्म को यूनाइटेड स्टेट और कनाडा में भी रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म का डायरेक्शन अयान मुखर्जी ने किया है। वे इसके को-राइटर भी हैं।फिल्म में रणबीर ने ‘शिवा’ और आलिया ने ‘ईशा’ का रोल प्ले किया है। यह पहली बार है, जब रणबीर-आलिया किसी फिल्म में साथ नजर आएंगे। रणबीर-आलिया के अलावा फिल्म में अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय, डिंपल कपाड़िया और नागार्जुन अक्किनेनी भी लीड रोल में दिखाई देंगे।

Related Articles

Back to top button