ब्रेकिंग
Lucknow Fire Tragedy: अलीगंज की बिल्डिंग में भीषण आग; एसी डक्ट से फैली लपटों ने ली 15 जिंदगियां Ujjain Gaya Kotha Tirth: उज्जैन के गयाकोठा तीर्थ का बदलेगा स्वरूप; विकास कार्यों के लिए मिले 6.7 करो... Madhya Pradesh News: ट्रांसफर नियमों का उल्लंघन? एमएसएमई और पीडब्ल्यूडी में वरिष्ठता को लेकर बढ़ा विव... Gwalior JAH Hospital News: जया आरोग्य अस्पताल में पार्किंग के नाम पर खुली लूट; खुद अस्पताल के डॉक्टर... Gwalior Coaching Fire Safety: ग्वालियर में कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा राम भरोसे; केवल 3 के पास फायर... MP UCC Draft: मध्य प्रदेश में 10 दिन में तैयार होगा समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट; जानें आदिवासियों ... Gwalior News: डीएलएड परीक्षा में फर्जी परीक्षार्थी का खुलासा; चाचा दे रहा था भतीजे की जगह परीक्षा, प... Terror Module Exposed: भोपाल एटीएस की बड़ी कार्रवाई; 'लोन वुल्फ' मॉड्यूल तैयार करने वाले सरगना की रिम... Mephedrone Drugs Network: भोपाल में ड्रग्स बनाने वाले सिंडिकेट का भंडाफोड़; हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी ... Seoni Jumbo Sitaphal GI Tag: सिवनी के सीताफल को मिला GI टैग; अब दुनिया भर में बिखेरेगा अपने स्वाद का...
व्यापार

महंगाई से राहत की उम्मीद नहीं

रिसर्च फर्म नोमुरा की रिपोर्ट में कहा गया कि भारत की हेडलाइन मुद्रास्फीति में आधारभूत मुद्रास्फीति का हिस्सा 88 फीसदी है, जो कि एशिया में सबसे उच्च स्तरों में एक है। इसे काबू में करने के लिए सख्त कदम उठाने की आवश्यकता है।देश में महंगाई पहले से ही निर्धारित अनुमान से ऊपर है और आम जनता इससे बेहाल है, लेकिन यह बोझ हाल-फिलहाल कम होता नजर नहीं आ रहा है। रिसर्च फर्म नोमुरा की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में मुद्रास्फीति अपने उच्च स्तर पर है और आने वाले समय में यह और बढ़ने वाली है।सबसे उच्च महंगाई की मार झेल रहीं अर्थवयवस्थाओं में चार देशों के नाम सबसे ऊपर हैं। इनमें भारत भी शामिल है। इसके अलावा, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया और ताइवान में भी मुद्रास्फीति उच्च स्तर पर बनी हुई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस लिस्ट में शामिल देशों को महंगाई काबू में करने के लिए सख्त कदम उठाने की आवश्यकता है। इन अर्थव्यवस्थाओं में आधारभूत मुद्रास्फीति तय दायरे के ऊपर है। पिछले कुछ महीनों से भरत में हेडलाइन खुदरा मुद्रास्फीति लगातार बढ़ रही है और इसे नियंत्रित करने के लिए ही भारती रिजर्व बैंक आरबीअआई ने हाल ही में आनन-फानन में एमपीसी की बैठक कर नीतिगत दरों में 40 बेसिस प्वाइंट का इजाफा कर दिया। इस बढ़ोतरी के बाद 20 मई 2020 से चार फीसदी पर स्थित रेपो दर बढ़कर 4.40 फीसदी हो गई। रिपोर्ट में विशेषज्ञों का अनुमान है कि आने वाले दिनों में देश में महंगाई अभी और भी बढ़ सकती है।

Related Articles

Back to top button