ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...
देश

उन्नाव: हिंदुस्तान पेट्रोलियम प्लांट में टैंक फटा, कई गांव करवाए जा रहे खाली

उन्नाव. कोतवाली उन्नाव (Unnao) के दही चौकी स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम प्लांट (Hindustan Petroleum Plant) में बुधवार को अचानक टैंक फटने (Tank Explosion) से भीषण आग लग गई. तेज धमाके के साथ लगी आग के बाद प्लांट में भगदड़ मच गई. बताया जा रहा है कि टैंक का वॉल्व लीक होने के बाद धमाका हुआ. फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है.  मौके पर फायर बिग्रेड की कई गाड़ियां आग बुझाने की कोशिश में लगी हैं. मौके भारी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद है.

पुलिस ने प्लांट के आस-पास एहतियातन आवागमन को पूरी तरह से बंद कर दिया है. प्लांट के आस-पास 4-5 किमी के क्षेत्र को भी हाई अलर्ट पर रख दिया गया है. आवागमन बंद होने से घायलों की जानकारी नहीं मिल प् रही है. फ़िलहाल प्लांट में युद्ध स्तर पर लीकेज रोकने का काम चल रहा है. आस पास के कई गांव खाली करवाये जा रहे हैं.

चार-पांच झुलसे लोगों को कानपुर किया गया रेफर

इस बीच सूचना मिल रही है कि प्लांट से चार से पांच झुलसे लोगों को कानपुर के रीजेंसी हॉस्पिटल भेजा गया है. मौके पर लखनऊ से भी चार फायर ब्रिगेड की गाडियां रवाना की गई हैं. साथ ही चीफ फायर ऑफिसर समेत अन्य अधिकारी भी मौके के लिए रवाना किए गए हैं.

धमाके के बाद मची अफरा-तफरी

जिस प्लेन में धमका हुआ है वह लखनऊ कानपुर हाईवे पर है. लिहाजा धमाके के बाद अचानक भगदड़ मच गई और कई गाड़ियां और पैदल लोग भागते नजर आए. पुलिस ने दोनों तरफ से हाईवे को पांच किलोमीटर पहले रोक दिया है. फ़िलहाल अभी आवागमन बाधित है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button