ब्रेकिंग
सतना जिला अस्पताल में बड़ा नियम उल्लंघन: पीएम हाउस में घुसाई गईं स्कूली छात्राएं, सामने कराया गया पो... सागर यूनिवर्सिटी और महार रेजीमेंट की नई पहल: अग्निवीरों के लिए शुरू होगा 'ड्रोन टेक्नोलॉजी' कोर्स, न... भोपाल में 80 हजार दुकानों पर मंडराया संकट: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से 5 लाख लोगों का रोजगार खतरे में; ... सागर कॉन्वेंट स्कूल विवाद: पहचान पत्र पर आदिवासी नाम मिलने से भड़का गुस्सा; प्राचार्या सिस्टर केथरिन... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ रांची में छात्रों का हुंकार: मंत्री प्रतिनिधिमंडल संग बैठक विफल, TDPL कंपन... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने कांवड़ सेवा शिविर में युवाओं को सेवा संस्कार अप... राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ...
देश

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, अंतिम संस्कार के बाद मायके वालों को दी सूचना

रोहिणी जिले के कंझावाला इलाके में एक नवविहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। ससुराल वालों ने शव का अंतिम संस्कार कराने के बाद मामले की सूचना लड़की के परिवार वालों को दी। वहीं लड़की के परिवार वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। डीसीपी एसडी मिश्रा के अनुसार मृतका की पहचान मीना (26) के रूप में हुई है। फिलहाल पूरे मामले की जांच क्षेत्रीय एसडीएम कर रहे है।

जानकारी के अनुसार मीना परिवार के साथ कैथल हरियाणा की रहने वाली थी। मीना के छोटे भाई राजीव ने बताया कि फरवरी 2014 में मीना की शादी कुंझावला स्थित कुतबगढ़ निवासी अजय के साथ की थी। राजीव के अनुसार उनकी बहन के साथ ससुराल पक्ष के लोग मारपीट करते थे। इधर अजय भी नशे का आदी हो गया था।

अंतिम संस्कार के बाद किया कॉल 
राजीव के अनुसार रविवार दोपहर को ससुराल पक्ष ने कॉल करके बताया कि उनकी बहन की तबीयत ज्यादा खराब हो गई है। आप सभी लोग आ जाओं। इधर मीना का पूरा परिवार कैथल से कुतुबगढ़ के लिये निकला। आधे रास्ते पहुंचने पर ससुराल पक्ष से दोबारा कॉल आया कि मीना का अंतिम संस्कार करवा रहे है। जिसपर मीना के पिता लक्की राम ने अंतिम संस्कार करवाने से मना कर दिया।

राजीव के अनुसार जब वह शमशान घाट पहुंचे तो पता चला अंतिम संस्कार हो गया है। मीना के परिवार वालों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मीना के परिवार के बयान पर केस दर्ज कर एसडीएम को मामले की सूचना दी। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आयेंगे। उसके आधार पर आगे की कर्रवाई की जायेगी।

दो दिन पहले ही हुई थी बात 
मीना के भाई राजीव ने बताया कि दो दिन पहले ही मीना ने मां से फोन पर बात की थी। मीना ने मां से कहा था कि अजय अपना खुदका कोई काम करना चाहता है। जिसके लिये दो लाख रुपये की मदद कर दो। इधर रविवार शाम ससुराल पक्ष ने घटना की सूचना दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button