ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
व्यापार

कहीं इन ट्रेनों से तो नहीं करने जा रहे सफर, रेलवे ने 10 जून तक कैंस‍िल कर दी ये सभी ट्रेनें

Indian Railways: सोनपुर मंडल के अंतर्गत छपरा ग्रामीण-सोनपुर रेल सेक्शन के लेवल क्रॉस‍िंग पर सब-वे का न‍िर्माण क‍िया जा रहा है. इसके ल‍िए एनसीआर (NCR) ने सब-वे निर्माण हेतु ब्लाक लिये जाने का न‍िर्णय ल‍िया है. इस वजह से कई ट्रेनों (Trains) का निरस्तीकरण एवं रि-शिड्यूलिंग किया जाना प्रस्‍ताव‍ित है.

नई द‍िल्‍ली. पूर्व मध्‍य रेलवे (East Central Railway) के सोनपुर मंडल के अंतर्गत छपरा ग्रामीण-सोनपुर रेल सेक्शन के लेवल क्रॉस‍िंग पर सब-वे का न‍िर्माण क‍िया जा रहा है. इसके ल‍िए एनसीआर (NCR) जोन ने सब-वे निर्माण हेतु ब्लाक लिये जाने का न‍िर्णय ल‍िया है. इस वजह से कई ट्रेनों (Trains) का निरस्तीकरण एवं रि-शिड्यूलिंग किया जाना प्रस्‍ताव‍ित है.

पूर्वोत्‍तर रेलवे प्रवक्‍ता के मुताब‍िक इस दौरान द‍िल्‍ली, हर‍ियाणा, यूपी, पंजाब, मध्‍य प्रदेश, जम्‍मू, असम आद‍ि राज्‍यों के बीच संचाल‍ित होने वाली ट्रेनों की आवाजाही प्रभा‍व‍ित रहेगी. इस ब्‍लॉक को लेने की वजह से कई ट्रेनों का परिचालन रद्द (Train Cancel) रहेगा और कुछ ट्रेनों को डायवर्ट रूट से न‍िम्‍नानुसार चलाया जाएगा:-

-आनन्द विहार टर्मिनस से 18, 25 मई एवं 01 तथा 08 जून,2022 को चलने वाली 14006 आनन्द विहार टर्मिनस-सीतामढ़ी एक्सप्रेस ट्रेन कैंस‍िल रहेगी.

-जयनगर से 17, 24, 31 मई एवं 07 जून,2022 को चलने वाली 04651 जयनगर-अमृतसर स्‍पेशल ट्रेन कैंस‍िल रहेगी.

-अमृतसर से 20, 27 मई, 03 एवं 10 जून,2022 को चलने वाली 04652 अमृतसर-जयनगर स्‍पेशल ट्रेन कैंस‍िल रहेगी.

रि-शिड्यूलिंग की जाने वाली ट्रेनें-ग्वालियर से 16, 23, 30 मई एवं 06 जून,2022 को चलने वाली 11123 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस ग्वालियर से 210 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जाएगी.

-कटिहार से 16, 23 एवं 30 मई,2022 को चलने वाली 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस कटिहार से 150 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जाएगी.

-कटिहार से 06 जून,2022 को चलने वाली 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस कटिहार से 190 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जाएगी.

-गुवाहाटी से 16, 23 एवं 30 मई,2022 को चलने वाली 15651 गुवाहाटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस गुवाहाटी से 90 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जाएगी.

-गुवाहाटी से 06 जून,2022 को चलने वाली 15651 गुवाहाटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस गुवाहाटी से 150 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जाएगी.

Related Articles

Back to top button