ब्रेकिंग
Cyber Security Guide: क्या है डार्क वेब और यह आपकी प्राइवेसी के लिए क्यों है खतरा? बचाव के 4 बड़े तर... Vat Savitri Vrat 2026: 16 मई को है वट सावित्री पूजा; जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और पौराणिक कथा Skin Care Tips: केले में मिलाकर लगा लें यह एक चीज, कांच जैसा चमकेगा चेहरा; महंगी फेशियल की होगी छुट्... Uttam Nagar Murder Case: तरुण हत्याकांड की इनसाइड स्टोरी; 500 पन्नों की चार्जशीट में खुलासा, होली के... Rahul Gandhi on BJP: 'भाजपा का हर छठा सांसद वोट चोर'; राहुल गांधी के घुसपैठिया वाले बयान पर मचा सिया... Bengal Post-Poll Violence: नतीजों के बाद बंगाल में कोहराम; 400 से ज्यादा TMC दफ्तरों में तोड़फोड़, ह... MP Madarsa Board: मदरसा बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू; यहाँ देखें आखिरी तारीख औ... Dhar Crime: धार में सनसनी; सुबह पुरुष और शाम को संदिग्ध हालत में मिला महिला का शव, प्रेम प्रसंग की आ... Dhar News: धार में भीषण गर्मी का सितम; गर्म जमीन पर बैठकर शादी की दावत खाने को मजबूर पूरा गांव, तस्व... मुख्यमंत्री मोहन यादव की बहन का आकस्मिक निधन; उज्जैन में शोक की लहर
व्यापार

क्रिप्टोकरेंसी की ट्रेडिंग करने वालों की बढ़ेगी मुश्किलें, जीएसटी काउंसिल की बैठक में GST लगाने पर हो सकता है विचार

Cryptocurrency News Today: जीएसटी  ( Goods And Services Tax) लगाने को लेकर चर्चा होने की संभावना है और उस बैठक में 28 फीसदी स्लैब में क्रिप्टोकरेंसी को रखे जाने पर फैसला लिया जा सकता है.

GST On Cryptocurrency: क्रिप्टोकरेंसी (Cryptocurrency) से होने वाले मुनाफे पर 30 फीसदी टैक्स लगाने और सभी क्रिप्टो ट्रांजैक्शन पर 1 फीसदी टीडीएस ( TDS) लगाने के बाद क्रिप्टोकरेंसी को जीएसटी ( Goods And Services Tax) के दायरे में लाने की तैयारी में है. माना जा रहा है कि क्रिप्टोकरेंसी और उससे जुड़े सर्विसेज ( Services) पर 28 फीसदी जीएसटी लगाया जा सकता है.

अगली जीएसटी काउंसिल की बैठक में निर्णय संभवजीएसटी काउंसिल (GST Council) की बैठक मई महीने में होने के आसार है. जिसमें क्रिप्टोकरेंसी (Cryptocurrency) पर जीएसटी  ( Goods And Services Tax) लगाने को लेकर चर्चा होने की संभावना है और उस बैठक में 28 फीसदी स्लैब में क्रिप्टोकरेंसी को रखे जाने पर फैसला लिया जा सकता है. फिलहाल क्रिप्टो एक्सचेंजों ( Crypto Exchanges) को अपनी सर्विसेज देने के लिए 18 फीसदी जीएसटी का भुगतान करना पड़ता है.

कमिटी लेगी फैसला जीएसटी काउंसिल ने एक कमिटी बनाई है जो क्रिप्टोकरेंसी और उससे जुड़े सर्विसेज पर 28 फीसदी जीएसटी लगाने जाने को लेकर चर्चा कर फैसला लेगा. इस कमिटी में फैसला लिए जाने के बाद इसे जीएसटी काउंसिल की अगली बैठक के समक्ष रखा जाएगा.

क्रिप्टोकरेंसी पर टैक्स की मार!बहरहाल एक अप्रैल 2022 से क्रिप्टोकरेंसी के मुनाफे पर 30 फीसदी  टैक्स का प्रावधान लागू हो चुका है. एक जुलाई 2022 से सभी क्रिप्टो के ट्रांजैक्शन पर 1 फीसदी टीडीएस का भुगतान करना होगा चाहे वो मुनाफे में बेचा गया हो या नुकसान में. जब से 30 फीसदी टैक्स का प्रावधान लागू हुआ है तब से क्रिप्टोकरेंसी में निवेश को लेकर उत्साह घटा है. टीडीएस लगने के बाद से ये और घट सकता है. लेकिन क्रिप्टोकरेंसी पर 28 फीसदी जीएसटी लगाया गया तो क्रिप्टो इंडस्ट्री की मुश्किलें और बढ़ सकती है.

Related Articles

Back to top button