ब्रेकिंग
दिल्ली संसद में गूंजा झारखंड पेपर लीक का मुद्दा! बीजेपी सांसदों का हेमंत सरकार और कांग्रेस के खिलाफ ... लोहरदगा मंडल कारा में कैदी की संदिग्ध मौत से हड़कंप! परिजनों ने हत्या का आरोप लगा कुडू में किया नेशन... पलामू में रेलवे वैगन फैक्ट्री लगाने की मांग! सांसद विष्णु दयाल राम ने लोकसभा में उठाई आवाज; रुक सकेग... झारखंड में खुलेंगे 'प्रीमियम मिलेट्स कैफेटेरिया'! रांची, जमशेदपुर और देवघर से शुरुआत; सरकार देगी 1 क... झारखंड में SIR प्रपत्र भरने की आज आखिरी तारीख! 5 अगस्त को जारी होगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट; बाहरी मजदूरो... पलामू: पांकी को मिला नया और हाईटेक थाना भवन! विधायक, DIG और SP ने किया उद्घाटन; बेहतर होगी पुलिसिंग रांची सदर अस्पताल में चमत्कार! बिहार की महिला का सर्वाइकल स्पाइनल कॉर्ड ट्यूमर का सफल ऑपरेशन, मिली न... शालीमार-भुज-शालीमार सुपरफास्ट एक्सप्रेस के स्टॉपेज में बड़ा बदलाव: अब गांधीधाम नहीं, गोपालपुर स्टेशन... कांकेर: रात में चहेतों को खाद बांटने का आरोप; सड़कों पर उतरे किसान, तहसीलदार के आश्वासन के बाद खुला ... सूरजपुर में वन विभाग का बड़ा एक्शन! खरीदार बनकर पकड़े 3 तस्कर, बाघ की खाल और पैंगोलिन के शल्क जब्त
व्यापार

PNB ग्राहकों के लिए जरूरी खबर! धोखाधड़ी का शिकार होने पर इस तरह करें शिकायत

डिजिटल होते दौर में ठगी के भी नए-नए तरीके निकाले जा रहे हैं. ऐसे में PNB ने अपने ग्राहकों को इससे जुड़ी कुछ खास जानकारी दी है.

PNB Cyber Fraud Alert:आज सभी अपना काम ऑनलाइन करने लगे हैं. चाहे ऑनलाइन शॉपिंग हो या फिर किसी योजना के तहत रजिस्ट्रेशन, ऑनलाइन पेमेंट ने सभी तरह के फीस और चार्जेस पेमेंट करना बेहद आसान बना दिया है. लेकिन अन ठग भी इससे जुड़ी नई-नई तकनीक ढूंढते हैं, जिनके जरिए ग्राहकों के साथ फ्रॉड कर सकें. ऐसे में पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए ग्राहकों को सावधान किया है. साथ ही इससे जुड़ी कुछ खास जानकारी ग्राहकों के साथ शेयर की है. बैंक ने ऐसे किसी भी मामले तुरंत अपनी शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी है.

PNB ने ट्वीट के जरिए किया सतर्क

PUNJAB NATIONAL BANK ने ट्विटर अकाउंट के जरिए बताया कि अगर की भी साइबर अपराधी आपको फिशिंग के जरिए फसाने की कोशिश करता है तो ऐसी कंडीशन में आपको साइबर क्राइम की वेबसाइट cybercrime.gov.in  पर जाकर शिकायत डर करवाना चाहिए. इसके अलावा आप साइबर क्राइम के हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर भी अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं.

बढ़ रहे हैं ऑनलाइन ठगी के मामले

ठग नई-नई तरकीबों से लोगों को शिकार बनाते हैं. साइबर ठग आजकल ग्राहकों को बैंक से जुड़े लुभावने ऑफर्स देकर उनके बैंक एकाउंट्स को खाली कर देते हैं. ऐसे में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक पंजाब नेशनल बैंक ने अपने ग्राहकों को चेतावनी दी है, और कहा है कि बैंक से जुड़े किसी भी धोखाधड़ी के मामले में तुरंत अपनी शिकायत दर्ज करें. ऐसे में आपको साइबर फ्रॉड से बचने के लिए निजीजानकारी कभी किसी से शेयर नहीं करना चाहिए. इसके अलावा किसी भी ऑफर के लिंक पर क्लिक करने से पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर जानकारी जुटाना चाहिए. अपने पैन कार्ड (PAN Card)  डिटेल्स, आधार डिटेल्स (Aadhaar Card), डेबिट कार्ड (Debit Card) और क्रेडिट कार्ड (Credit Card)  का पिन, कार्ड नंबर किसी के साथ शेयर न करें.

Related Articles

Back to top button