ब्रेकिंग
Fatehpur Crime News: फतेहपुर में प्रेमी की हत्या कर आरी-ग्राइंडर से काटे शव के टुकड़े; पति-पत्नी ने ... Maharashtra MLC Election: महायुति में सीट बंटवारे के बाद बगावत के सुर; अब्दुल सत्तार समेत कई नेता ना... Purnia Fraud Case: 18 साल पहले खोया बेटा बनकर घर लौटा 'ठग साधु'; लाखों रुपये ऐंठकर हुआ फरार, जानें प... D-Company Terror Module Busted: दाऊद के करीबी मुन्ना झिगाड़ा का भारत में आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़; ... CM Yogi in Bijnor: सूर्या चौहान हत्याकांड पर मुख्यमंत्री योगी का बड़ा बयान; बोले- 'दोस्ती की आड़ में... Muzaffarpur Crime News: कुख्यात शूटर गोविंद शर्मा की गोलियों से भूनकर हत्या; आइकॉन टावर में गैंगवार ... Fire at SPA Delhi: शिक्षा मंत्रालय के ऑफिस में नहीं, स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (SPA) में लगी... Surya Chauhan Murder Case: गाजियाबाद के खोड़ा में सूर्या हत्याकांड के आरोपी के घर पर चला प्रशासन का ... Iran-Kuwait Conflict: सीजफायर के बीच ईरान का कुवैत पर बड़ा हमला; अमेरिकी बेस बने निशाने, जानें क्यों... Ghaziabad Murder Case: सूर्या चौहान हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा; मामूली बाइक विवाद नहीं, 'प्रेम प्...
मध्यप्रदेश

गुना के शिकारियों पर किसका हाथ राजनीतिक संबंध को लेकर गर्मा रहा सियासी पारा

भोपाल    गुना जिले में शिकारियों से मुठभेड़ की घटना के बाद प्रदेश में सियासत भी तेज हो गई है। शिकारियों के साथ राजनीतिक संबंध बताने की बयानबाजी से सियासी पारा चढ़ गया है। भाजपा और कांग्रेस के नेता एक-दूसरे के ऊपर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं।भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर संरक्षण देने का आरोप लगाया तो पूरी कांग्रेस उनके बचाव में सामने आ गई। उनके पक्ष में सबसे पहले पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह सामने आए। उन्होंने एक के बाद एक कई ट्वीट करके भाजपा नेताओं पर निशाना साधा। पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया के साथ फोटो जारी कर कहा कि पुलिसकर्मियों की हत्या करने वालों को संरक्षण किसका है, यह साफ है। उन्होंने पूछा कि क्या सरकार ऐसे मंत्री का इस्तीफा लेगी। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी ट्वीट किया कि भाजपा के नेता झूठा आरोप लगाकर मैदान छोड़कर भाग जाते हैं। इस पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डा.ह‍ितेश वाजपेयी ने पलटवार करते हुए फोटो ट्वीट करके कहा कि चित्र झूठ नहीं बोलते हैं। क्या आपके सुपुत्र अपने राजनीतिक भविष्य की खातिर हत्यारों के संरक्षक नहीं बन रहे हैं। पांच में से चार उंगलियां तो आपके बेटे की तरफ उठ रही हैं। इसका जवाब भी जयवर्धन सिंह ने दिया और कहा कि विपक्ष में रहने पर कई ऐसे केस झेले जाते हैं जो राजनीति से प्रेरित होते हैं और असली गुनहगार तो सत्ता की आड़ में मौज करते हैं। कुछ समय पहले कातिल छोड़ दिए गए थे, जबकि उन्हें रंगे हाथ पकड़ा गया था। ये किसके संरक्षण में बचे हैं।

Related Articles

Back to top button