ब्रेकिंग
Bihar Land Mafia: पटना में 37 करोड़ की जमीन पर कब्जे का खेल, STF ने 18 कुख्यात अपराधियों को दबोचा CM Yogi in Pratapgarh: सीएम योगी का विपक्ष पर प्रहार, वक्फ की लूट पर सपा-कांग्रेस चुप क्यों? UP Election 2027: कानपुर में सपा का ब्राह्मण सम्मेलन, 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग' नारे से मची हलचल Damoh SI Viral Reel: 'खुद की समस्या सुलझ नहीं रही...', वर्दी में रील बनाकर फंसी महिला SI, जांच शुरू Greater Noida Robbery: ग्रेटर नोएडा की पॉश सोसायटी में दिनदहाड़े 15 लाख की लूट, सुरक्षा पर उठे सवाल Baruipur Case: बारुईपुर हत्याकांड पर सियासी घमासान, ममता बनर्जी के आवास के बाहर केंद्रीय बल तैनात Kanpur Road Accident: बर्रा एलिवेटेड रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रैफिक सिपाही और ट्रक ड्राइवर की मौत Dehradun Crime News: मामूली एक्सीडेंट के बाद युवक का अपहरण, रातभर बंधक बनाकर दिया थर्ड डिग्री टॉर्चर Allahabad High Court on Halala: हलाला के नाम पर नाबालिग से गैंगरेप, कोर्ट बोला- पर्सनल लॉ अपराध से न... Mumbai Mankhurd Building Collapse: मानखुर्द में 3 मंजिला इमारत ढही, 5 बच्चों और महिला की मौत
व्यापार

PM kisan का सबसे बड़ा लाभ, बिना झंझट सरकारी पेंशन स्कीम में हो जाएंगे रजिस्टर्ड, सालाना मिलेंगे 36 हजार

PM Kisan Mandhan yojana guaranteed pension scheme for farmers: अगर पीएम किसान में खाता है तो आप बिना किसी कागजी कार्रवाई के सीधे किसानों के लिए पेंशन स्कीम पीएम किसान मानधन में रजिस्टर हो जाएंगे.

Pradhan Mantri Kisan Maandhan Yojana: इस समय देश में किसानों के लिए कुछ खास योजनाएं चलाई जा रही हैं. इसमें किसानों को हर साल वित्तीय सहायता देने के अलावा पेंशन स्कीम शामिल हैं. इनमें पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम (PM Kisan Sammna Nidhi) बेहद पॉपुलर है, जिसके तहत छोटे और सीमांत किसानों को साल में 3 किस्त के जरिए 6000 रुपये सीधे अकाउंट में ट्रांसफर किया जाता है. लेकिन इस योजना का एक और बड़ा लाभ किसान उठा सकते हैं. अगर पीएम किसान में खाता है तो आप बिना किसी कागजी कार्रवाई के सीधे किसानों के लिए पेंशन स्कीम पीएम किसान मानधन (Pradhan Mantri Kisan Maandhan Yojana) में रजिस्टर हो जाएंगे. वहीं जेब से बिना एक भी पैसे खर्च किए आप हर महीने पेंशन पाने के हकदार होंगे. जानते हैं डिटेल….

क्या है पीएम किसान मानधन

पीएम किसान मानधन छोटे और सीमांत किसानों को मंथली पेंशन देने की योजना है, जिसमें 60 की उम्र के बाद हर महीने 3 हजार रुपये यानी 36 हजार सालाना पेंशन दी जाती है. आमतौर पर इसमें रजिस्ट्रेशन 18 साल से 40 साल तक की उम्र का कोई भी किसान करवा सकता है. वहीं उसको अपनी उम्र के हिसाब से इस योजना में मंथली आंशदान करना होता है. यह अंशदान 55 रुपये से 200 रुपये हो सकता है. इसमें 60 की उम्र पूरा होने के बाद 3000 रुपये हर महीने पेंशन मिलती है.

पीएम किसान में है खाता तो कैसे मिलेगा फायदा

अगर कोई किसान पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ ले रहा है तो उसे पीएम किसान मानधन योजना में रजिस्ट्रेशन के लिए किसी तरह का डॉक्यूमेंट देने की जरूरत नहीं होगी. पीएम किसान सम्मान निधि में रजिस्ट्रेशन के समय आपके सारे जरूरी डॉक्यूमेंट सरकार जमा करवाती है. वहीं पीएम किसान सम्मान निधि में आपका अकाउंट है तो पेंशन योजना के लिए जरूरी अंशदान भी सम्मान निधि के तहत आने वाली सरकारी सहायता से ही कट जाएगी. यानी पेंशन स्कीम के लिए मंथली आंशदान का झंझट नहीं है. पीएम किसान सम्मान निधि की वेबसाइट http://www.pmkisan.gov.in पर इसके खास फीचर्स में इस बारे में जानकारी है

क्यों बेहतर है ये विकल्प

पीएम किसान सम्मान निधि में 3 किस्त में किसानों को 6 हजार रुपये की हेल्प मिलती है. दूसरी ओर पेंशन योजना में कम से कम 55 रुपये और ज्यादा से ज्यादा 200 रुपये हर महीने योगदान देना होता है. इस लिहाज से अधिकतम योगदान 2400 रुपये और मिनिमम योगदान 660 रुपये हुआ. 6 हजार रुपये में से अधिकतम योगदान 2400 रुपये कटे तो भी सम्मान निधि के 3600 रुपये खाते में बचेंगे. वहीं, 60 की उम्र होने के बाद आपको 3 हजार रुपये महीने पेंशन का लाभ मिलने लगेगा. वहीं, 2000 की 3 किस्त भी आती रहेगी. 60 की उम्र के बाद कुल फायदा 42000 रुपसे सालाना होगा.

Related Articles

Back to top button