ब्रेकिंग
Namo Bharat News: दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर पर नमो भारत की 10 अतिरिक्त ट्रिप्स; अब और भी आसान होगा सफर Border Security News: घुसपैठ और तस्करी पर नकेल; अमित शाह ने जिला अधिकारियों को सौंपी अहम जिम्मेदारी,... Modi Govt 12 Years: मोदी सरकार के केंद्र में 12 साल पूरे; भाजपा मनाएगी भव्य जश्न, 2047 का रोडमैप होग... Ayushman Bharat Delhi: दिल्ली में 7.72 लाख से ज्यादा आयुष्मान कार्ड जारी; 10 लाख तक का मिल रहा कैशले... Annapurna Bhandar Update: लक्ष्मी भंडार में गड़बड़ियों का दावा; बंगाल सरकार ने शुरू की नई स्कीम, जून स... TMC Leaders in Legal Trouble: ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें; भड़काऊ टिप्पणी को लेकर ... Action Against Bhojpuri Singer: सम्राट चौधरी पर गाली-गलौज और अभद्र भाषा; पटना साइबर पुलिस ने गायक चु... CAT Stay on DGHS Chief Transfer: दिल्ली DGHS प्रमुख डॉ. वत्सला अग्रवाल के तबादले पर CAT की रोक; सरका... Supreme Court Verdict: एसआईआर की संवैधानिक वैधता पर कोर्ट का फैसला; अभिषेक मनु सिंघवी बोले- 'चुनाव आ... Lucknow Gangrape Case: यूपीएससी छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले में फरार आरोपितों पर 25-25 हजार का ...
मध्यप्रदेश

भोपाल में हनीट्रैप कर अड़ीबाजी का मामला सामने आया

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हनीट्रैप कर अड़ीबाजी का मामला सामने आया है। एक युवती ने मदद के बहाने परिचित युवक से घर छोड़ने को कहा। इसके बाद वीडियो बनाकर उस पर रेप का आरोप लगा दिया और 50 हजार रुपए की मांग की। इस पूरी घटना को उसने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर अंजाम दिया। आरोपियों ने युवक को धमकी देकर 15 हजार रुपए छीन भी लिए। पुलिस ने युवती, उसके बॉयफ्रेंड समेत तीन लोगों पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार भी कर लिया है। वहीं, युवती फरार है।

कोलार क्षेत्र में रहने वाला 22 साल का युवक कजलीखेड़ा में डेयरी में काम करता है। इसके बाद वह रात में हबीबगंज रेलवे स्टेशन पर ठेकेदार के पास भी पार्ट टाइम जॉब करता है। पीड़ित युवक ने पुलिस को बताया कि 15 मई की रात करीब साढ़े 9 बजे उसकी परिचित युवती भारती ने उसे फोन किया। भारती ने बताया कि उसका अपने बॉयफ्रेंड सलमान से विवाद हो गया है। दो मिनट के लिए मिलने आ जाओ, बात करनी है।

इसके बाद वह उससे मिलने नेहरू नगर मांडवा बस्ती के सामने पेट्रोल पंप के पास पहुंचा। थोड़ी देर बाद भारती वहां आई। भारती ने कहा कि उसे दीदी के घर नया बसेरा तक छोड़ दो। इस पर युवक ने उसे वहां छोड़ दिया। यहां भारती ने उसे पीने के लिए पानी दिया। थोड़ी देर बाद उसका बॉयफ्रेंड सलमान अपने एक साथी के साथ वहां पहुंचा। सलमान ने उसे तलवार लेकर धमकाया कि तुम्हारा वीडियो बन गया है। उसने भारती का वो वीडियो भी दिखाया। जिसमें वह कह रही थी कि युवक ने उसके साथ गलत किया है।

सलमान ने युवती के साथ गलत करने वाली बात जबरन पीड़ित से भी कहलवा ली। इसके बाद ये दोनों उससे 50 हजार रुपए मांगने लगे। युवक ने बताया कि मेरी जेब में डेयरी के 15 हजार रुपए रखे थे। रुपयों को दोनों ने छीन लिया। मोबाइल भी रख लिया। इसके बाद 20 हजार रुपए की मांग करते हुए गाड़ी की चाभी छीन ली। रातभर मुझे बंधक बनाकर रखा और सुबह पैसे लेने के लिए भेजा। दोपहर 12 बजे तक पैसे देने का टाइम दिया। सलमान मांडवा बस्ती का रहने वाला है।

युवक ने यह बात किसी को नहीं बताई। वह घर से हबीबगंज रेलवे स्टेशन पर पहुंचा। वह सुसाइड के इरादे से रेलवे ट्रैक पर बैठ गया। इसी दौरान उसके दोस्त ने उसे देख लिया। युवक ने दोस्त को आपबीती बताई। इसके बाद दोस्त उसे घर ले गया। उसने अपनी मां को पूरी घटना बताई। मां उसे कमला नगर थाने लेकर पहुंची।

युवक ने बताया कि भारती उसके घर के पास दोस्त से मिलने आती थी। इसी समय उसने दोस्त से मेरा मोबाइल नंबर ले लिया। 15 दिन से वह फ्रेंडशिप के लिए फोन लगा रही थी, लेकिन वह झांसे में नहीं आया। आखिरकार 15 मई को मदद के बहाने उसने जाल में फंसा लिया।

Related Articles

Back to top button