Breaking
बिहार: 5 साल से तैयार है पुल, फिर भी 15 किलोमीटर घूमकर जा रहे लोग… आखिर क्यों? खून से लथपथ मिला अस्पताल के कर्मचारी का शव, हत्या-आत्महत्या में उलझी पुलिस स्वामी प्रसाद मौर्य पर युवक ने फेंका जूता, लोगों ने आरोपी को जमकर पीटा ‘…लोग पागल हो गए हैं’, ‘एनिमल’ की सफलता के बाद धर्मेंद्र ने क्या कहा था? अब बॉबी देओल ने किया खुलासा टीम इंडिया के लिए रोहित शर्मा को देनी होगी ये कुर्बानी, फायदा विराट कोहली को भी होगा बेटा, मुझसे गलती हो गई…प्लीज बचा लो, किसी को मत बताना… Vivo Y18: 8GB रैम-50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी, लॉन्च हुआ Vivo का सस्ता फोन हनुमान जी को लगाएं इन पांच चीजों का भोग, मिलेंगे चमत्कारी लाभ पाकिस्तान के बलूचिस्तान में ब्लास्ट में पत्रकार की मौत, 10 सालों में 53 की हुई हत्या रोजाना करें ये 5 एरोबिक एक्सरसाइज, वजन घटाना नहीं लगेगा बोरिंग

मुंबई से सटे ठाणे के एक स्क्रैप गोदाम में लगी भीषण आग

महाराष्ट्र की आर्थिक राजधानी मुंबई से सटे ठाणे  इलाके के एक स्क्रैप गोदाम में भीषण आग लग गई। जिस स्क्रैप के गोदाम में आग लगी है वो एक एचपी पेट्रोल पंप के करीब है। यह गोदाम ठाणे के शीलफाटा-महापे रोड पर मौजूद है फायर ब्रिगेड की टीम आग लगने की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच गई है। आग बुझाने का काम शुरू है। अब तक किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है आग बुझाने की कार्रवाई तेज गति से शुरू है। आग लगने की वजह अब तक साफ नहीं हो पाई है।

दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। वे आग बुझाने का काम कर रही हैं। आग आज (8 मार्च, मंगलवार) को दोपहर के वक्त लगी। थोड़ी ही देर में यह आग तेजी से फैल गई। आग की लपटों को देख कर स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड से संपर्क किया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई।आग के धुएं काफी ऊंचाई तक फैल गए हैं। यह राहत की बात है कि किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है। इससे पहले 5 मार्च (शनिवार) को ठाणे जिले के ही भिवंडी में दो गोदामों में आग लग गई थी। इसके अलावा एक पावरलूम यूनिट में भी आग लगी थी। उन घटनाओं में भी किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई। भिवंडी के वालपाड़ा इलाके में सुबह छह बजे इन दोनों गोदामों में आग लगी थी। पेपर रोल का बड़ा स्टॉक आग में खाक हो गया था। फायर ब्रिगेड की टीम ने दो घंटों में आग पर काबू पाया।

बिहार: 5 साल से तैयार है पुल, फिर भी 15 किलोमीटर घूमकर जा रहे लोग… आखिर क्यों?     |     खून से लथपथ मिला अस्पताल के कर्मचारी का शव, हत्या-आत्महत्या में उलझी पुलिस     |     स्वामी प्रसाद मौर्य पर युवक ने फेंका जूता, लोगों ने आरोपी को जमकर पीटा     |     ‘…लोग पागल हो गए हैं’, ‘एनिमल’ की सफलता के बाद धर्मेंद्र ने क्या कहा था? अब बॉबी देओल ने किया खुलासा     |     टीम इंडिया के लिए रोहित शर्मा को देनी होगी ये कुर्बानी, फायदा विराट कोहली को भी होगा     |     बेटा, मुझसे गलती हो गई…प्लीज बचा लो, किसी को मत बताना…     |     Vivo Y18: 8GB रैम-50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी, लॉन्च हुआ Vivo का सस्ता फोन     |     हनुमान जी को लगाएं इन पांच चीजों का भोग, मिलेंगे चमत्कारी लाभ     |     पाकिस्तान के बलूचिस्तान में ब्लास्ट में पत्रकार की मौत, 10 सालों में 53 की हुई हत्या     |     रोजाना करें ये 5 एरोबिक एक्सरसाइज, वजन घटाना नहीं लगेगा बोरिंग     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें