ब्रेकिंग
चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: 35 वार्डों के मतदान केंद्रों की ड्राफ्ट सूची जारी जालंधर न्यूज़: गर्लफ्रेंड के घर युवक की मौत मामले में नया मोड़, बहन ने किया हत्या का दावा अंबाला-चंडीगढ़ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे: 15 दिसंबर से मिलेगा ट्रैफिक जाम से छुटकारा पंजाब में हड़ताली कर्मचारियों पर सरकार सख्त: मांगी गैरहाजिर कर्मियों की लिस्ट परविंदर सिंह झोटा मर्डर केस: CBI की जांच तेज, आरोपी अश्विनी कुमार के घर पहुंची टीम Bareilly Murder News: उत्तर प्रदेश के बरेली में दिव्यांग शख्स की गला दबाकर हत्या, खेत के विवाद को ले... Jalandhar Politics News: राजविंदर कौर थियाड़ा को हटाए जाने के बाद वायरल ऑडियो से सियासी भूचाल, विधाय... Punjab Vidhan Sabha Session: पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र आज से शुरू, नशे और विकास के मुद्दों पर हंग... एशियन हॉकी चैंपियनशिप से पहले जालंधर में अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर, भगत सिंह कॉलोनी में झुग्गियां ह... जालंधर में ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट सेंटर पर कामकाज ठप, पांच दिनों से बढ़ रही लोगों की परेशानी
विदेश

बच्चे पैदा करने से पर्यावरण को नुकसान नहीं होगा : एलन मस्क 

वाशिंगटन । कम बच्चे पैदा करना आज के दौर में अच्छा समझा जाता है। सरकारें भी करोड़ों रुपये खर्च करके बड़े-बड़े अभियान चलाकर 1 या 2 बच्चे पैदा करने की सलाह देती हैं। वजह यह है कि जनसंख्या विस्फोट पर भोजन का संकट गहराएगा और इससे परेशानी बढ़ेगी। परंतु, दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क की राय इस पर कुछ अलग है। वे कहते हैं कि ज्यादा बच्चे पैदा करने से पर्यावरण को नुकसान होने जैसी बातें बकवास हैं। मस्क के खुद के 7 बच्चे हैं और वे कहते हैं कि जो लोग यह समझकर कम बच्चे पैदा करते हैं या नहीं पैदा करते कि पर्यावरण को नुकसान होगा, तब बात यह टोटल नॉनसेंस है। मस्क ने कहा, कुछ लोग सोचते हैं कि कम होना पर्यावरण के लिए अच्छा है। यदि हम अपनी पॉपुलेशन को दोगुना भी कर दें, तब भी पर्यावरण को कुछ नहीं होने वाला। मैं पर्यावरण के जुड़ी कई बातें जानता हूं… जापान में जन्म दर सबसे कम है। मानव सभ्यता को बनाए रखने के लिए बच्चों को पैदा करना अनिवार्य है। हम सभ्यता को घटने नहीं दे सकते।
मस्क ने अपनी बात को सिद्ध करने के उद्देश्य से ट्विटर पर पोस्ट की है। इस पोस्ट में उन्होंने अमेरिकियों की प्रजनन क्षमता के घटने का ग्राफ शेयर किया है, जिसमें दिखाया गया है कि अमेरिका में जन्म दर 50 वर्षों के न्यूनतम स्थायी स्तर से भी नीचे है।
यह पहली बार नहीं है, जब मस्क ने घटती हुई जनसंख्या के मुद्दे को उठाया हो। इससे पहले भी इससे संबंधित कई बयान दे चुके हैं। एक बार उन्होंने कहा था कि यदि धरती पर लोगों के रहने के लिए पर्याप्त जगह नहीं है तब मंगल ग्रह पर लोगों के लिए जरूर काफी जगह होगी।
ट्विटर पर एक वीडियो चल आज फिर से शेयर किया गया, जिसमें मस्क और जैक मा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बारे में बात कर रहे हैं। तब मस्क ने कहा था कि दुनिया के सामने सबसे बड़ी समस्या जनसंख्या का कम होना है। उन्होंने कहा था कि सबसे बड़ी समस्या जनसंख्या विस्फोट नहीं बल्कि जनसंख्या कोलैप्स है।

Related Articles

Back to top button