ब्रेकिंग
Parliament Question Hour Analysis: संसद के लाखों सवालों में आम जनता के मुद्दे कहां? जानिए गरीबी और ज... Maharashtra Voter List SIR 2026: वोटर लिस्ट से नाम हटाने से पहले BLA को देनी होगी सूची, चुनाव आयोग क... RSS Chief Mohan Bhagwat: अतिवाद से परेशान है दुनिया, भारत के पास है ज्ञान का खजाना; अखिल भारतीय विहा... Tamil Nadu Language Dispute: सथानकुलम में दिशा-निर्देश बोर्ड से मिटाए गए हिंदी शब्द, भारी विरोध के ब... Ozone Urbana Scam: बेंगलुरु में होम बायर्स से 927 करोड़ की ठगी, ओजोन ग्रुप के CMD एस. वासुदेवन गिरफ्... Manori Beach News: स्पीडबोट से विदेशी जहाज में चोरी करने घुसे थे बदमाश, गैस रिसाव से 4 की मौत; हेलीक... यूपी की 11 MLC सीटों पर भाजपा का चुनावी चक्रव्यूह: 23 अक्टूबर को मतदान, सामाजिक समीकरणों पर जोर Ramnagar Road Accident: नैनीताल घूमने निकले नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर यतीश यादव की सड़क हादसे में मौत,... दिल्ली के 736 पार्कों का सुरक्षा ऑडिट पूरा: उपराज्यपाल के निर्देश पर DDA ने 3 श्रेणियों में बांटे पा... वृंदावन आश्रम पर गहराया विवाद: शिष्य की संदिग्ध मौत के बीच हाथरस का युवक 3 महीने से लापता
बिहार

बिहार में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

पटना। मंगलवार को पटना समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 35.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं,  37.8 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे गर्म शहर डेहरी रहा। वहीं, पटना में 11.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। सिवान के सिसवन में सर्वाधिक 56.6 डिग्री बारिश दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, उत्तर दक्षिण ट्रफ-लाइन पूर्वी बिहार से उत्तरी आंध्रप्रदेश से झारखंड व ओडिशा की ओर गुजर रही है। इसके प्रभाव से प्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश उत्तरी, दक्षिण पूर्व भाग, उत्तर-पूर्व, दक्षिण-पूर्व भागों के कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन, बिजली चमकने के साथ हल्के से मध्यम स्तर की बारिश के साथ 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने का पूर्वानुमान है। राजधानी व इसके आसपास क्षेत्रों में दो दिनों तक मौसम सामान्य बना रहेगा। शनिवार को मेघ गर्जन, बिजली चमकने व हल्की बूंदाबांदी का पूर्वानुमान है। इन सभी मौसमी प्रभाव को देखते हुए दो दिनों का अलर्ट जारी किया गया है।

Related Articles

Back to top button