ब्रेकिंग
रक्षाबंधन पर भद्रा और चंद्रग्रहण का साया नहीं: 28 अगस्त को दिनभर बांध सकेंगे राखी, जानें शुभ मुहूर्त... रक्षाबंधन पर महंगाई की दोहरी मार: दंतेवाड़ा में प्याज ₹60 और चीनी ₹80 प्रति किलो, त्योहार से पहले बि... बलरामपुर के बाबा कर्मेश्वर धाम पहुंचे CM विष्णु देव साय: रुद्राभिषेक कर की पूजा, कर्रा में मंगल भवन ... रायपुर में ₹55 लाख तक की डायमंड राखी: इस बार भद्रा और चंद्रग्रहण से मुक्त रहेगा रक्षाबंधन, सोने-चांद... रायपुर IGKV में तीसरा पेपर भी लीक: 'फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स' परीक्षा पर बवाल, यूनिवर्सिटी ने पुलिस ... रायपुर IGKV में तीसरा पेपर भी लीक: 'फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स' परीक्षा पर बवाल, यूनिवर्सिटी ने पुलिस ... सेक्स वर्कर होने के आधार पर नहीं चल सकता आपराधिक केस: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने रद्द की FIR और चार्जशीट,... बापटला बीच पर मिला शिवलिंग पीठम और मूर्तियां; लहरों के साथ बहीं या जमीन से निकलीं? जांच में जुटा प्र... रीलबाजी की सनक पड़ी भारी: ग्वालियर में 3400 किस वाली कार का कटा चालान, मालिक से मौके पर साफ करवाए लि... वंदे मातरम् विवाद पर ओवैसी का बयान: 'संविधान की शुरुआत हम भारत के लोग से होती है', बीजेपी-कांग्रेस म...
विदेश

सीरियाई सेना ने हामा में 50 आतंकवादी किए ढेर

सीरियाई सेना ने हामा प्रांत में आतंकवादी समूह हयात तहरीर अल-शाम के एक हमले को विफल करते हुए कम से कम 50 आतंकवादियों ढेर कर दिया। रूसी केंद्र ने शनिवार को यह जानकारी दी। हयात तहरीर अल-शाम के आतंकवादियों ने हामा प्रांत के उत्तर में अल-हेरात और मगैर की बस्तियों के पास सीरियाई सरकारी सुरक्षा बलों पर शुक्रवार को हमला किया था।

रूसी सेना ने बताया कि लगभग 200 आतंकवादी के समूह ने दो टैंकों, सेना के एक वाहन और भारी मशीनगनों से सुरक्षाबलों को निशाना बनाते हुए हमला किया था। जिसे सीरियाई सुरक्षा बलों ने विफल कर दिया।

सुरक्षा बलों ने जवाबी कारर्वाई करते हुए आतंकवादियों के एक टैंक, एक इन्फैंट्री फाइटिंग वाहन, भारी मशीनगनों को नष्ट कर दिया। इसमें कारर्वाई में 50 से अधिक आतंकवादी मारे गए। देश भर में संघर्ष विराम लागू होने के बावजूद आतंकवादी समूह इसका उल्लंघन करते हुए सुरक्षाबलों पर हमले करते रहते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button